23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Kullu

मनाली विंटर कार्निवल में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाए पुलिस पर आरोप

कुल्लू: जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में 20 से 24 जनवरी तक राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल मनाया जा रहा है. वहीं विंटर कार्निवल के दौरान मनाली में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. हत्या का ये मामला मनु रंगशाला में पेश आया है. जहां पर हजारों की संख्या में लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठा रहे थे. वहीं, मनु रंगशाला के पीछे एक युवक की हत्या होने का पता चलते ही लोगों में भगदड़ मच गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस की टीम अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

पुलिस पर अभद्रता का आरोप

मृतक युवक की पहचान दक्ष के तौर पर हुई है, वो मनाली के वशिष्ठ गांव का रहने वाला था. वहीं, मृतक युवक के परिजनों ने मनाली अस्पताल में पहुंचकर एक पुलिस अधिकारी पर भी अभद्रता का आरोप लगाया. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया. मृतक युवक के चाचा श्यामलाल ने बताया कि जब वे मनाली अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया, लेकिन एक अधिकारी के द्वारा मौके पर पहुंचकर उनके साथ अभद्रता की गई. ऐसे में उस अधिकारी के खिलाफ भी प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए.

प्रदर्शन करने की चेतावनी

श्यामलाल ने बताया, “मनाली की मनु रंगशाला में सभी लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे थे. तभी मनु रंगशाला के बैक स्टेज में मेरे भतीजे की हत्या कर दी गई. मनाली पुलिस जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करें. वरना वीरवार को मृतक युवक का शव माल रोड पर रखा जाएगा और मनाली घाटी के सभी लोग मिलकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे.”

वहीं डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया, “पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है और जल्द ही युवक की हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.”

Related posts

Kullu :हिमाचल में पंजाब के टूरिस्ट का हुड़दंग, बाइक पर खालिस्तानी भिंडरावाले के झंडे, होमगार्ड जवान को पीटा और बैरियर भी तोड़ा।

Admin

उपलब्धि: मनाली की पलक ठाकुर ने फतह की लद्दाख की 6100 मीटर ऊंची कियागर चोटी

Admin

Kullu News: हिमाचल की तोष वैली में लैंडस्लाइड, नाले का बहाव रुकने से बनी झील टूटने का खतरा, इलाका खाली करने के आदेश

Admin

Leave a Comment