July 21, 2026
Kullu

हिमाचल में फिर पिटे पंजाब के पर्यटक, स्थानीय लोगों से कर रहे थे गुंडागर्दी

हिमाचल प्रदेश के मंडी में पंजाब से आए पर्यटकों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे PB01D5579 नंबर की गाड़ी में बैठे पर्यटक ओवरटेक करने को लेकर स्थानीय लोगों से भिड़ गए और एक युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और आस-पास के लोगों ने पंजाब से आए पर्यटकों की पिटाई कर दी.

इस बीच पर्यटक अपनी गाड़ी से भाग निकले. चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर मंडी शहर के साथ लगते सौली खड्ड में पर्यटक और स्थानीय उलझ पडे़ तो मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मी ने सदर पुलिस थाना को शिकायत दी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस के पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी की जानकारी पर जांच की जा रही है और वीडियो में मौजूद गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है.

इस मामले में भी पर्यटकों द्वारा रिवॉल्वर से डराने की बात कही गई लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और प्रारंभिक जांच में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है. हालांकि मंडी पुलिस के मुताबिक इस मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है.

Related posts

मनाली विंटर कार्निवल में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाए पुलिस पर आरोप

Admin

ABVP के बीच हुआ टकराव, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सीएम सुक्खू का जलाने जा रहे थे पुतला

Admin

शर्मसार! कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान, किसी बात को लेकर हुई थी बहसबाजी

Admin

Leave a Comment