April 16, 2026
Kullu

दोस्तों से मिलने गई थी 22 साल की पर्सिलिया, 7 दिन बाद ब्यास किनारे मिला उसका शव

हिमाचल के कुल्लू जिला में एक 22 साल की युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। यह युवती करीब सात दिन पहले अचानक से लापता हो गई थी। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच बीती शाम को युवती का शव संदिग्ध हालत में ब्यास नदी के किनारे पर मिला। युवती की हत्या की गई है, या उसकी मौत किन्हीं अन्य कारणों से हुई है, यह जांच का विषय है। वहीं पुलिस भी अभी तक इस मामले पर कोई खुलासा नहीं कर रही है।

कुल्लू के ओल्ड मनाली में मिला युवती का शव

दरअसल हिमाचल के कुल्लू जिला की पर्यटन नगरी मनाली में एक 22 साल की युवती का शव ओल्ड मनाली के खकनाल से बरामद हुआ है। युवती की पहचान 22 वर्षीय (पर्सिलिया) डैनियल के रूप में हुई है। (पर्सिलिया) डैनियल के पिता विदेशी स्विट्जरलैंड के रहने वाले हैं, जबकि मां ओल्ड मनाली की रहने वाली है। 22 वर्षीय (पर्सिलिया) डैनियल बीते बीते 7 अगस्त को घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने दोस्तों से मिलने जा रही है। लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी।

दोस्तों से मिलने गई थी, वापस नहीं लौटी डैनियल

बेटी के वापस ना आने पर उसके परिजनों ने पुलिस थाना में भी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी 22 वर्षीय बेटी डैनियल 7 अगस्त से लापता है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस सात दिन तक भी युवती को ढूंढ नहीं पाई।

इसी बीच सोमवार की शाम को युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला है। यह शव लापता होने के सात दिन बाद पतलीकूहल में 15 मील के पास से बरामद किया गया है। यह पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है।

ब्यास नदी किनारे मिला युवती का शव

शव मिलने की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गोकुलचंद्रन ने बताया कि शव 15 मील के पास होटल स्पेन रिजॉर्ट के पास ब्यास नदी के किनारे मिला है। युवती का शव यहां कैसे पहुंचा इसकी जाचं की जा रही है। हालांकि उन्हांेने इसकी पूरी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में देने की बात जरूर कही है।

दो युवकों को हिरासत में लिया

पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने बड़ाग्रा कुल्लू निवासी निशांत उर्फ निशु और पंडोह मंडी निवासी अर्चित को गिरफ्तार किया है।फ़िलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और उसके बाद ही युवती की मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।

Related posts

कांगड़ा की सुहानी बनी विंटर क्वीन-2025, सिरमौर की अमीषा फर्स्ट और मनाली की अदिति रही सेकंड रनर अप

Admin

मनाली में महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Admin

हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में दो महिला हत्याओं की सनसनीखेज घटनाएं: मनाली और बिलासपुर में मिले शव

Admin

Leave a Comment