21.7 C
Baijnath
September 10, 2026
Mandi

मंडी में दिनदहाड़े फोन स्नेचिंग, युवती के हाथों से फोन छीनकर भागे पंजाब के बाइक सवार

मंडी। मंडी के गुरुद्वारा मोहल्ला में फोन स्नेचिंग की घटना पेश आई है। घटना करीब 10:00 बजे की है। जहां सड़क पर चल रही युवती के हाथों से बाइक सवार फोन लेकर भाग गए। युवती ने कुछ देर तक बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन चोर तेज गति से कुल्लू मनाली एनएच से होकर आगे निकल गए। पुलिस को सूचना मिलते ही सदर थाना एसएचओ स्वयं मौके पर पहुंचे और चोरों की तलाश में लग गए। चोरों को पकड़ने के लिए तीन जगह नाके लगाए गए।

वहीं, युवती के साथ नाकों पर जाकर रोके गए दो पहिया वाहन चालकों की पहचान की गई। लेकिन चोर पुलिस को चखमा देकर आगे निकल गए। सदर थाना एसएचओ ने बताया कि पुलिस चौकी पंडोह और औट को सूचित कर दिया गया है। वहीं सीसीटीवी के फोटो और वीडियो भी संबंधित पुलिस थाना को शेयर कर दिए गए हैं। चोरों की तलाश जारी है। जल्दी कर पुलिस की गिरफ्त मे होंगे।

Related posts

सेरी चेहटीगढ़ स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

Admin

भजन कीर्तन व झंडा रस्म के साथ धूमधाम से मनाई संत कबीर महाराज की जयंती

Admin

हरिजन बस्ती द्रुघ को पहुंचा पीने का पानी , लोगों ने प्रधान का जताया आभार

Admin

Leave a Comment