23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

“मंत्रालय तो सही ढंग से संभल नहीं रहा है, चले हैं सांसद बनने” कंगना ने विक्रमादित्य सिंह पर कसा तंज

मंडी लोकसभा सीट में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों एड़ी चोटी को जोर लगा रहे हैं. बीजेपी की ओर कंगना रनौत मैदान में है वहीं कांग्रेस की ओर से विक्रमादित्य सिंह मैदान में हैं.
मंडी: लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों के बीच जुबानी जंग भी तेज होते जा रही हैं. मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के जैदेवी में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर जमकर हमला बोला. कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय तो सही ढंग से संभल नहीं रहा है, चले हैं सांसद बनने.

कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के परिवार के पास 06 बार सीएम की कुर्सी, 08 बार एमपी की कुर्सी रही, विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार के विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री हैं. उनकी माता प्रदेश अध्यक्ष हैं. लेकिन फिर भी परिवार से कुर्सी की भूख नहीं मिट रही है. कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि जितनी मेरी उम्र नहीं हुई उससे ज्यादा इस परिवार ने कुर्सी पर राज किया है.

कंगना ने कहा कि परिवारवाद की दीमक ने इस देश को खोखला कर दिया है. देश में गांधी परिवार है तो प्रदेश में वीरभद्र परिवार है. इससे बाहर दूसरों को मौका ही नहीं दिया जा रहा है. कंगना ने पूछा कि क्या प्रदेश के बाकी युवा इस काबिल नहीं कि वे भी चुनकर आ सकें.

कंगना ने कहा कि मुझे मुंबई से आई कोई चीज कहने वाली प्रतिभा सिंह की बेटी भी आजकल चुनाव प्रचार में हैं. क्या वो भी एक चीज है और उसे भी देखने के लिए लोग आ रहे हैं. आज प्रतिभा सिंह को महसूस हो रहा होगा कि किसी की बेटी का अपमान करना क्या होता है. प्रदेश के लोग अब इस परिवार की करतूतों का सही ढंग से जान चुके हैं और अब इनके बहकावे में नहीं आने वाले है.

Related posts

हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

Admin

Himachal News: पति को छोड़कर पंजाब में की दूसरी शादी, फिर जुड़वां बेटियों की ह.त्या कर लौटी मां को कठोर आजीवन कारावास

Admin

महेड के पास सीमेंट से भरा ट्रक में लगी आग से ट्रक और सीमेंट जले

Admin

Leave a Comment