September 16, 2026
Kullu

Himachal Snowfall:”प्रदेश में बर्फबारी, लाहुल में फंसे 500 वाहन, प्रशासन ने लोगों को जारी की एडवाइजरी*

कुल्लू। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में लोगों और पर्यटकों ने सीजन की पहली बर्फबारी का स्वागत किया है। बर्फबारी शुरू होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। लाहुल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिला की ऊंची चोटियों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। रविवार दोपहर बाद अचानक लंबे असरे बाद मौसम ने करवट बदली और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। रोहतांग दर्रा में तीन से चार इंच बर्फ गिरी है, जबकि अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल पर एक से डेढ़ इंच बर्फबारी हुई, इसके बाद भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। वहीं लाहुल-स्पीति जिला के गोंधला क्षेत्र में दो इंच तक ताजा हिमपात हुआ था।

अटल टनल रोहतांग के साउथ और नोर्थ पोर्टल पर पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल लिया था। हालांकि काफी पर्यटक लाहुल की वादियों में रविवार को गए थे। बर्फ गिरने पर पर्यटक वाहन फंसने शुरू हो गए थे। पुलिस रात तक पर्यटक वाहनों और पर्यटकों को सुरक्षित निकालने में कड़ाके की ठंड में जुटी रही। रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कोकसर, सिस्सू, दारचा, कुंजुम दर्रा सहित ऊंची चोटियों क्षेत्रों में बर्फबारी हो गई है। पर्यटकों को लाहुल से मनाली की तरफ भेजना पुलिस ने शुरू कर दिया। लाहुल-स्पीति एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि लाहुल में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। उन्होंने पर्यटकों को सलाह दी कि खराब मौसम सुरक्षित रहें। सडक़ें फिसलन भरी हो गई है। ऐसे में वाहन चलाना जोखिम भरा होता है। सभी को एहतियात बरने की आवश्यकता है।

बर्फ पर स्किड हुई गाडिय़ां, आपस में भिड़ीं

लाहुल-स्पीति जिला के खंगसर (गोंधला) के समीप बर्फबारी होने से सडक़ फिसलन भरी हो गई। ऐसे में यहां पर कई वाहन स्किड हो गए और आपस में भिड़ गए। हालांकि इसमें जानी नुकसान नहीं है, लेकिन वाहनों को नुकसान पहुंचा है। यात्रा करते हुए अब पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने एवं सुरक्षित चलने की आवश्कता है।

पांगी में बर्फबारी, घरों में दुबके लोग

पांगी। जनजातीय उपमंडल पांगी में रविवार को विंटर सीजन बर्फबारी हुई है। रविवार को पांगी घाटी में दो ईंच के करीब बर्फबारी रिकार्ड हुई है। बर्फबारी के बाद घाटी में हाड कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप बढने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। बर्फबारी के बीच घाटी में बिजली व पानी के अलावा यातायात व्यवस्था सुचारू रही। पांगी घाटी मुख्यालय किलाड़ में करीब दो इंच बर्फबारी हुई है।

हिमपात से किसान-बागबान खुश, अच्छी बारिश की उम्मीद

थुनाग। मंडी जिला के सराजघाटी की ऊंची पहाड़ी माता शिकारी, शैटाधार तुंगासीगढ, सहित ऊंची पहाडिय़ों में रविवार शाम को सीजऩ की पहली बर्फबारी हुई। सराज क्षेत्र में कड़ाके की ठंड हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सराज क्षेत्र के ऊपरी क्षेत्रों में रातभर बर्फबार का दौर जारी रहा। इससे लोगों बर्फबारी का दौर शुरू होने से किसानों व बागबानों के चेहरे खिल गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि आगामी दिनों में अच्छी बारिश और बर्फबारी होगी, जिससे फसलों को काफी फायेदा पहुंचेगा।

कुल्लू

लाहुल-स्पीति की पहाडिय़ों के साथ-साथ निचले इलाकों में अचानक शुरू हुई बर्फबारी के चलते पर्यटक वाहन अटल टनल के रास्ते फंस गए हैं, जिन्हें रेस्क्यू करने का कार्य प्रशासन, पुलिस और बीआरओ की टीम ने शुरू कर दिया है। रविवार देर रात नौ बजे तक अटल टनल के पार नोर्थ पोर्टल सिस्सू क्षेत्र में फंसे 500 वाहनों को टनल होते हुए मनाली की तरफ भेज दिया गया है। अभी भी सिस्सू क्षेत्र में दर्जनों पर्यटकों के वाहन फंसे हुए हैं, जिन्हें बर्फ के बीच रेस्क्यू करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में उन वाहनों को सिस्सू और इसके आसपास लगते इलाकों में पार्क कर दिया गया है और सैलानियों को क्षेत्र में होम स्टे और रेस्ट हाउस में ठहराया गया है। मनाली पुलिस के जवान, होम गार्ड और आपदा प्रबंधन से जुड़े हुए रेस्क्यू दल इन वाहनों को लगातार मनाली की तरफ रेस्क्यू करने में जुटे हुए हैं। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि 500 वाहनों को पुलिस, प्रशासन और अन्य रेस्क्यू दलों ने मिलकर मनाली की तरफ सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। लेकिन कुछ वाहनों को रेस्क्यू करने का अभियान जारी है। देर रात तक वाहनों में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया गया।

Related posts

Nepali Woman Missing : मनाली से नेपाल के लिए निकली महिला हुई लापता, तलाश में दर- दर भटक रहा पति

Admin

शर्मसार! कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान, किसी बात को लेकर हुई थी बहसबाजी

Admin

Kullu : कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में मचा हड़कंप: ऑपरेशन थियेटर के पास रिकवरी रूम में दिखा 7 फीट लंबा सांप, कर्मचारियों में दहशत

Admin

Leave a Comment