21.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Kullu

कुल्लू: लोहे की रॉड से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

कुल्लू 12 मई 2024 ब्यूरो रिपोर्ट

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. मामले के अनुसार पतलीकूहल में एक पत्नी ने लोहे के सरिया वार करके अपने पति की हत्या कर दी. वहीं, मनाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.चौकीदारी काम काम करता था पति
डीएसपी मनाली केडी शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. पुलिस द्वारा आरोपी पत्नी से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पतलीकूहल से सटे माहिली गांव में अशोक कुमार (उम्र 40 साल) के सिर पर उसकी पत्नी ने लोहे के सरिया से वार किया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अशोक कुमार ट्रैक्टर ड्राइवर था और पत्नी के साथ फलोत्पादक माहिली नग्गर में चौकीदारी का काम भी करता था. मृतक बिलासपुर जिले के घुमारवीं का निवासी था. वह अपनी परिवार संग पतलीकूहल में रह रहा था.

घरेलू झगड़े ने ले ली पति की जान

आरोपी पत्नी का नाम निकिता (उम्र 36 साल) है. वो भी फलोत्पादक माहिली नग्गर में बतौर चौकीदार काम करती थी.

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आरोपी पत्नी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था. इसी झगड़े से तंग आकर पत्नी ने पति के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया और उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने केस को ट्रेस करके आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले में हत्या का केस दर्ज आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related posts

कुल्लू के सुल्तानपुर डाकघर में करोड़ों रुपये का गबन, महिला सब पोस्टमास्टर निलंबित

Admin

मनाली विंटर कार्निवल में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाए पुलिस पर आरोप

Admin

सैलानियों के लिए बंद हुई अटल टनल, मनाली में यहां तक जा सकेंगे पर्यटक

Admin

Leave a Comment