23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Hamirpur

सीएम अरविंद केजरीवाल की गारंटी पर अनुराग ठाकुर का निशाना

‘जमानत पर बाहर आकर…’

13 मई 2024 ब्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की गई 10 गारंटियों को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया. अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीएम केजरीवाल जितने फर्जी हैं उतनी ही फर्जी उनकी गारंटी है. उन्होंने अपने गठबंधन सहयोगियों को बिना विश्वास में लिए घोषणा कर दी. अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप की नैया डूबने वाली है इसलिए जेल से आते ही फर्जी घोषणाएं कर दीं.

अनुराग ठाकुर ने कहा की ”उनके(अरविंद केजरीवाल) पहले के काम जितने फर्जी हैं, उतनी फर्जी उनकी अबकी गारंटी है. पहले भी गारंटियां फेल हुई हैं. अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद उन्हें लगता है कि अब नैया डूब चुकी है. चुनाव हारने की तैयारी है तो जिनती भी फर्जी घोषणाएं कर दो, लोगों को उन पर विश्वास नहीं है.”

क्या इंडिया गठबंधन केजरीवाल की गारंटी से सहमत है- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”यहां तक उन्होंने अपने गठबंधन के सहयोगियों को भी विश्वास में नहीं लिया है. अभी तो सहयोगियों ने ही हां नहीं कही है. हम पहले ही कहते थे कि इस गठबंधन का ना कोई नेता है, ना नीति है और नीयत में भी खोट है.” इंडिया गठबंधन के घटक दलों से सवाल पूछते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ”मेरा सवाल विपक्ष के लोगों से है कि क्या वो फर्जीवाल की गारंटियों से सहमत हैं? फर्झीवाड़ा पहले भी किया, पंजाब के लोग पूछ रहे कब पूरी होगी गारंटी, दिल्ली के लोग कहते हैं कि स्कूल, यूनिवर्सिटी और कॉलेज बनाने का वादा तो किया लेकिन उसे पूरा नहीं किया.”

काम का वादा करने वाले भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे

आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ” यमुना जी को साफ करने का वादा किया पूरा नहीं किया ये वो लोग हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की बात करते हैं आज भ्रष्टाचार के दलदल में पाए जाते हैं. जेल में पाए जाते हैं और अब बेल पर बड़े बड़े वादे करते हैं. कंडीशनल बेल मिली है तो इतनी लंबी लंबी तो मत छोड़ो कि समेटना मुश्किल हो जाए.”

Related posts

वृंदावन से हमीरपुर आ रही HRTC बस की चाबी ले भागा कार सवार

Admin

बड़े भाई का शव देख चेचेरे भाई ने भी तोड़ा दम, दोनों में था गहरा प्रेम

Admin

शराब के नशे में युवक ने वीडियो कॉल पर परिवार को कहा अलविदा, फिर फंदे से लटककर दी जान

Admin

Leave a Comment