August 18, 2026
Kullu

कुल्लू के सुल्तानपुर डाकघर में करोड़ों रुपये का गबन, महिला सब पोस्टमास्टर निलंबित

कुल्लू। कुल्लू के उप डाकघर सुल्तानपुर में तैनात सब पोस्टमास्टर महिला कर्मचारी की ओर से गबन की राशि एक करोड़ 37 लाख रुपये पहुंच चुकी है। विभाग अभी तक इस मामले की जांच कर रहा है। अब तक की जांच में 150 लोगों के खातों में हस्ताक्षर स्कैन कर करोड़ों रुपये का गबन किया गया है।

विभाग ने महिला कर्मचारी को किया निलंबित

महिला कर्मचारी ने ढाई साल में इन खातों की राशि का गबन कर डाला। इसके बाद विभाग ने महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। महिला कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। महिला कर्मचारी से विभाग 36 लाख रुपये की रिकवरी कर चुका है, जबकि एक करोड़ रुपये से अधिक की रिकवरी शेष है।

इस मामले में सीबीआइ की टीम भी महिला के घर पर दबिश दे चुकी है, जो यहां से कुछ दस्तावेज व दो लाख दो रुपये जब्त कर ले गई थी। कुछ खातों की पास बुक व अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

इन खातों में किया गया गबन

एसबी आरडी, एसएसए, पीपीएफ खातों में गबन किया गया है। यह मामला 12 जनवरी को सामने आया जब सुल्तानपुर डाकघर में जमा राशि को जमा किया जा रहा था लेकिन राशि रिकॉर्ड के साथ मिलान नहीं हुई और कम पाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने जब फिर से गणना की तो राशि कम थी। इसके बाद गबन की जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

Related posts

भगवान रघुनाथ के दरबार में विक्रमादित्य ने झुकाया शीश, कहा- अयोध्या से लाए हैं भगवान श्रीराम का आशीर्वाद

Admin

उपलब्धि: मनाली की पलक ठाकुर ने फतह की लद्दाख की 6100 मीटर ऊंची कियागर चोटी

Admin

कुल्लू में पाकिस्तान का पुतला फूंका, जयराम ठाकुर बोले- आतंकियों को चैन की नींद नहीं सोने देगा हिंदुस्तान

Admin

Leave a Comment