July 20, 2026
Baijnath

एल वी कूहल किसानों के लिए परेशानी, विभाग के लिए बनी सिरदर्द का कारण।लोगों द्वारा कूहल में कूड़ा फेंकने और विभाग के पाइपों के जाल से आए दिन हो रही बंद।


29 जनवरी 2025 बैजनाथ ( राज कुमार सूद )
बैजनाथ और घिरथोली के निचले क्षेत्र के ग्रामीण एरिया के किसानों की लाइफ लाइन एल वी (लोअर बैजनाथ) कूहल के नियमित रुप से सुचारू न होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह कूहल विभाग के लिए भी सिरदर्द वाणी हुई है।ऐसा नहीं है कि कूहल में सिंचाई योग्य पानी नहीं है बल्कि आज कल के जागरूक लोगों के कूहल में कूड़ा करकट फेंकने के चलते यह कूहल आए दिन बंद हो रही है। जल शक्ति विभाग की कमियों के कारण इस कूहल में नियमित तौर पर पानी नहीं चल पा रहा है। विभाग ने इस कूहल के साथ और मध्य में बड़ी व छोटी पेयजल पाइपों का जाल बिछाया हुआ है और इन छोटी बड़ी पाइपों में कूड़े के फंसने के कारण पानी आगे जाने के बजाए कूहल के किनारों से बाहर निकल रहा है। इसके अलावा तारापुरी बाजार में राष्ट्रीय उच्च मार्ग की सड़क के नीचे कूड़े के पाइपों में फंसने के कारण आए दिन पानी रुक जाता है।मंगलवार को घिरथोली के किसानों द्वारा जल शक्ति विभाग से शिकायत के बाद विभाग हरकत में आया और जेसीबी के माध्यम से गाद और कूड़े को बाहर निकाला गया। किसानों कृष्ण कुमार, हरबंस, मिलाप, जगदीश आदि का कहना है कि एल वी कूहल के सुचारू न होने पर निचले क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि बंजर हो जाएगी। उनका कहना है कि घिरथोली और आस पास के एरिया में सब्जी व अन्य नगदी फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है।किसानों का कहना है कि कूहल से पेयजल पाइपों को हटाने के बाद ही पानी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कूहल के इस भाग में विद्युत प्रोजेक्ट में प्रयोग होने वाली बड़ी पाइप को बिछाने का आग्रह किया है।जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल धीमान ने बताया कि कूहल की सफाई का कार्य करवाया गया और आगे इसको सुचारू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

AMS UCC India: बीड़-बिलिंग में एशियन माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता का शानदार आगाजपहले दिन भारतीय साइक्लिस्टों का दबदबा, 8 देशों के 117 प्रतिभागी शामिल

Admin

वंदे मातरम् ने लिया अपने क्षेत्र लड़कियों को The Kerala Story दिखाने का जिम्मा

Admin

प्रधान जी के नाम से विख्यात है बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल। बना रहे हैं 77वीं वर्षगांठ।

Admin

Leave a Comment