25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ के अवैरी गांव के अमित कुमार सेन बने लेफ्टिनेंट, क्षेत्र का बढ़ाया मान

बैजनाथ (कांगड़ा),(वीर खड़का) 13 दिसंबर 2025:

उप मंडल बैजनाथ के छोटे से गांव अवैरी के अमित कुमार सेन ने सशस्त्र सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साधारण परिवार से आने वाले अमित की यह उपलब्धि स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

अमित कुमार की माता मीना कुमारी गृहिणी हैं, जबकि पिता अशोक धीमान एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। इससे पहले अमित भारतीय सेना में सैनिक के रूप में सेवा दे रहे थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद नौकरी का फैसला लिया। अमित ने पंडित संतराम मेमोरियल डिग्री कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। वर्ष 2018 में वे सैनिक के रूप में भर्ती हुए और सेवा में रहते हुए कड़ी मेहनत से 13 दिसंबर 2025 को कमीशन क्वालीफाई कर लिया।

शनिवार को इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) देहरादून में माता-पिता की उपस्थिति में उनकी पिनिंग सेरेमनी हुई। इस भावुक पल में माता-पिता ने अपने लाडले को लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की। रविवार को अमित अपने पैतृक गांव पटोरी पहुंचेंगे, जहां परिजनों ने उनके लेफ्टिनेंट बनने की खुशी में गांववासियों के लिए धाम का आयोजन किया है।

पूर्व सैनिक और समाजसेवी उमेश भारद्वाज ने अमित की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से आने वाले अमित की सफलता युवाओं के लिए मिसाल है और यह साबित करता है कि दृढ़ संकल्प से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

अमित कुमार सेन की इस सफलता पर पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोग उन्हें बधाई देने के लिए उत्साहित हैं।

Related posts

Baijnath Paprola News:बैजनाथ-फटाहर बस सेवा ठप, टूटी सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें: ग्रामीणों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Admin

सीएम दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर , बैजनाथ पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान।

Admin

Baijnath Paprola News: पपरोला के लाल चंद एंड सन्स में निकला वार्षिक इनामी ड्रा, तुलाह के अमर सिंह को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी

Admin

Leave a Comment