April 13, 2026
Baijnath

बैजनाथ शिव मंदिर में भक्तों की आस्था के साथ हो रहा खिलवाड़, दूध-जल पर पड़ रहे है राहगीर के पैर

बैजनाथ , 8 दिसंबर 2025

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर बैजनाथ में भक्तों की श्रद्धा के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। विश्व धरोहर में शामिल इस ऐतिहासिक मंदिर में रोज़ सुबह सैकड़ों श्रद्धालु भोलेनाथ के अर्धनारीश्वर स्वरूप पर दूध-जल चढ़ाते हैं और जलहरी से निकलने वाले उस पवित्र जल व दूध को प्रसाद स्वरूप आंखों में लगाते हैं तथा घर ले जाते हैं।

लेकिन मंदिर की जल निकासी व्यवस्था इतनी दयनीय है कि शिवलिंग पर चढ़ाया गया दूध और जल सीधे मंदिर से सटे पुरातत्व विभाग के पार्क में बह जाता है। वहां कोई उचित निकासी नहीं होने से पूरा दूध-जल पार्क के रास्ते पर फैल जाता है और आने-जाने वाले राहगीर तथा पर्यटक उस पवित्र दूध-जल पर पैर रखकर निकल जाते हैं।

मंदिर ट्रस्ट के पास करोड़ों रुपये बैंक में जमा हैं, लेकिन मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन होने के कारण ट्रस्ट कोई स्थायी निर्माण कार्य नहीं करवा सकता। ASI से अनुमति लेने की प्रक्रिया इतनी जटिल और लंबी है कि वर्षों बीत जाते हैं, पर कोई काम नहीं हो पाता।

मंदिर परिसर में सालों पुरानी कीमती मूर्तियां भी रखरखाव के अभाव में खंडित होकर बिखरी पड़ी हैं। कई मूर्तियां टूट चुकी हैं और उनकी हालत देखकर किसी की भी आस्था को ठेस पहुंचती है।

मंदिर ट्रस्टी रमेश चड्ढा और मुकेश शर्मा ने कहा, “हमारे संज्ञान में यह गंभीर मामला आया है। हम शीघ्र ही अस्थायी तौर पर पाइप डलवाकर दूध-जल की निकासी की उचित व्यवस्था करवा देंगे, ताकि भक्तों की आस्था को ठेस न पहुंचे। साथ ही ASI से स्थायी समाधान के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है।”

भक्तों ने मांग की है कि पुरातत्व विभाग और मंदिर ट्रस्ट मिलकर शीघ्र इस समस्या का स्थायी हल निकालें, ताकि प्राचीन शिव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान न हो।

Related posts

Baijnath News: बैजनाथ में युवाओं, स्कूली बच्चों और हिंदू संगठनों ने निकाली पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश रैली

Admin

हिमाचली बेटी सोनाली शर्मा ने जीता “मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” का ताज, पूरे प्रदेश का किया मान बढ़ाया

Admin

चौवीन चौक के 6 कारोबारियों को दुकानें खाली करने के आदेश जारी।

Admin

Leave a Comment