18.7 C
Baijnath
September 26, 2026
Baijnath

बैजनाथ के मझेरना पंचायत के दिव्यांग को नहीं मिल रहा मनरेगा में रोज़गार।

8 जनवरी 2025 बैजनाथ।

हर रोज चाहे दिव्यांगों के उत्थान के लिए कई घोषणाएं सुनने को मिलती है परंतु सच्चाई आज भी इसे कोसों दूर है । दिव्यांग को रोजगार न मिलने का ऐसा ही एक मामला बैजनाथ विधानसभा के मझैरना गांव में सामने आया है । मझैरना गांव में दिव्यांग को रोजगार न दिए जाने पर दिव्यांग और उसके परिजन ने पंचायत के खिलाफ विधायक किशोरी लाल से शिकायत की है। गांव में आयोजित विधायक जनता के द्वार आयोजित कार्यक्रम में गांव के दिव्यांग केशव राम और उसके बेटे विनीत कुमार ने मनरेगा के तहत रोजगार न दिए जाने पर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि बार-बार पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा है। दरअसल कुछ साल पहले उनके दाएं हाथ में कार्य करते हुए लोहे के औजार से चोट लग गई थी, जिस वजह से टांडा अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ था और उसके बाद से उसका हाथ काम करना बंद हो गया है। लिहाजा अब वह दिव्यांग हो चुका है। कुछ साल पहले उनकी पत्नी तक का भी देहांत हो चुका है। उनका बेटा विनीत कुमार भी दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा है। लेकिन उसे भी मनरेगा या फिर पंचायत के किसी कार्य में दिहाड़ी पर नहीं रखा जा रहा है इस पर विधायक किशोरीलाल ने पंचायत प्रधान और पंचायत सचिव का निर्देश दिए कि दिव्यांग और उसके बेटे को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाया जाए।

Related posts

नीट पर घिरे केंद्र-एनटीए, SC ने CBI जांच की मांग पर नोटिस जारी कर आठ जुलाई तक मांगा जवाब

Admin

कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ भाजपा का बड़ा कदम: 27 मार्च को विधानसभा घेराव की तैयारी

Admin

बैजनाथ-पपरोला को मिलेगा नगर परिषद का दर्जा : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment