November 15, 2026
Baijnath

Weather: हिमाचल में आंधी-तूफान का कहर, 80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं ने उड़ाईं छतें

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले ही आंधी-तूफान ने कई क्षेत्रों में तबाही मचाई। बीती शाम से रात तक चले अंधड़ में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं ने मकानों की छतों से चदरें उड़ा दीं और कई घरों के शीशे टूट गए।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि अगले 48 घंटों में राज्य में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। हालांकि, 18 अप्रैल की दोपहर से 21 अप्रैल की सुबह तक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में 6 से 12 सेमी बारिश हो सकती है। इसके चलते 18 और 19 अप्रैल के लिए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related posts

चौहरघाटी के वरधाण में एक ही गांव के 5 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौटते वक्त खाई में गिरी कार

Admin

Bainath Ganesh Mahotsav :बैजनाथ-पपरोला गणेश महोत्सव की अंतिम संध्या में भजनों पर झूमा पंडाल, सांसद अनुराग शर्मा रहे मुख्य अतिथि

Admin

केंद्र सरकार का पेश बजट हिमाचल प्रदेश के लिए निराशाजनक: जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा अध्यक्ष अनुराग शर्मा

Admin

Leave a Comment