26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Shimla

Himachal News : हिमाचल में चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: नेपाल भागने की फिराक में थी महिला तस्कर, बलरामपुर से गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी के मामले में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक महिला तस्कर आशा देवी को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली आशा देवी वर्तमान में कुल्लू जिले के भुंतर तहसील में रहती थी और देश छोड़कर नेपाल भागने की योजना बना रही थी। शिमला पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से उसे धर दबोचा।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आशा देवी, सोनू और अटवाल चिट्टा तस्कर गिरोह की मुख्य सदस्य थी। वह सोहन लाल उर्फ सोनू, उसकी पत्नी गीता श्रेष्ट, पूजा अटवाल और अर्शदीप सिंह अटवाल के साथ मिलकर कुल्लू, मंडी और शिमला में नशा तस्करी का रैकेट चला रही थी। यह मामला तब सामने आया, जब 3 मार्च 2025 को रामपुर डिटेक्शन टीम ने सोनू और गीता से 26.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जांच में इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जिसमें अब तक शिमला, मंडी और कुल्लू से 33 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें पंजाब के पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके के दो सप्लायर भी शामिल हैं।

पूजा अटवाल और अर्शदीप सिंह अटवाल से पूछताछ में आशा देवी की संलिप्तता का खुलासा हुआ। जांच में लाखों रुपये के लेनदेन के सबूत मिले। सीडीआर विश्लेषण से आशा देवी की लोकेशन दिल्ली में मिली, जिसके बाद एसडीपीओ रामपुर की टीम ने बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अटवाल दंपति कई सालों से हिमाचल में चिट्टा तस्करी कर रहे थे और सोनू, गीता व आशा देवी को पंजाब से महीने में तीन-चार बार चिट्टा सप्लाई करते थे।

आशा देवी की गिरफ्तारी से सोनू गैंग का कुल्लू में चल रहा नशा तस्करी का रैकेट ध्वस्त हो गया है। शिमला एसपी संजीव गांधी ने कहा, “यह गिरोह तीन जिलों में सालों से नशा तस्करी को अंजाम दे रहा था। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।”

Related posts

सुधीर ने सीएम सुक्खू से किया सवाल, पूछा-175 करोड़ का टेंडर 245 करोड़ में क्यूं?..

Admin

Shimla: शिमला के खलीनी में युवक की संदिग्ध माैत, कमरे में मृत मिला

Admin

शिमला के चौपाल में 11 स्कूली छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न, FIR दर्ज, आरोपी फरार

Admin

Leave a Comment