25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

जिला परिषद सदस्य अनिल कटोच ने की सेहल पंचायत में सोलर लाइट्स की पहल , 20 सोलर लाइट्स स्वीकृत

16 अप्रैल बैजनाथ (वीर खड़का ) :

ग्राम पंचायत सेहल में आज जिला परिषद सदस्य कुदैल वार्ड, अनिल कटोच उर्फ नीटू ने सेहल चौक के पास एक सोलर लाइट स्थापित करवाई। इसके साथ ही, उन्होंने सेहल पंचायत के लिए सात और सोलर लाइट्स स्वीकृत की हैं। अब तक अनिल कटोच ने कुल 20 सोलर लाइट्स स्वीकृत करवाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वे पहले जिला परिषद सदस्य हैं, जिन्होंने इतनी संख्या में सोलर लाइट्स स्वीकृत करवाई हैं।

सेहल पंचायत की उप प्रधान ने इस पहल के लिए अनिल कटोच का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा, “मैं ग्राम पंचायत सेहल की ओर से उनका आभार व्यक्त करती हूं। बाकी लोग धैर्य रखें। जल्द ही विभिन्न स्थानों पर 40 से 50 सोलर लाइट्स लगवाई जाएंगी।”

वहीं, जिला परिषद सदस्य अनिल कटोच ने आश्वासन दिया कि जिन क्षेत्रों में अभी तक लाइट्स नहीं लगी हैं, वहां शीघ्र ही सोलर लाइट्स स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।

यह पहल न केवल सेहल पंचायत के लिए उजाला लाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

Baijnath Congress: बैजनाथ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, विधायक किशोरी लाल के नेतृत्व में एकजुटता का संदेश

Admin

Baijnath : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक पर लगाया पिछली सरकार के कार्यों को अपना बताने का आरोप

Admin

बैजनाथ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनैतिक व्यापार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो महिलाएं गिरफ्तार, दो पीड़ित मुक्त

Admin

Leave a Comment