18.7 C
Baijnath
September 26, 2026
Baijnath

2025 में महामारी या वायरस के प्रकोप की कोई आशंका नहीं: गुरमीत बेदी

ग्रह-नक्षत्र और अंक गणितीय दृष्टिकोण से सुरक्षित रहेगा साल

8 जनवरी 2025 साभार (अनंत ज्ञान) जितेन्द्र कौशल बैजनाथ।

जाने-माने ज्योतिषी गुरमीत बेदी ने 2025 को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों और अंक ज्योतिष के आधार पर यह साल किसी भी महामारी या वायरस प्रकोप से मुक्त रहेगा, इसलिए चीन से आए किसी भी वायरस से भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान विक्रम संवत, जिसका राजा मंगल और मंत्री शनि हैं, 29 मार्च 2025 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद, 30 मार्च से शुरू होने वाले नए विक्रम संवत के राजा सूर्य होंगे जिन्हें ऊर्जा और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है और जो नकारात्मकता और बीमारियों को समाप्त करने में सक्षम हैं।

गुरमीत बेदी ने बताया कि अंक ज्योतिष के अनुसार 2025 का योग (2+0+2+5=9) मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो साहस, शक्ति और स्वस्थ ऊर्जा के कारक ग्रह हैं। इसलिए सूर्य और मंगल इन दोनों शक्तिशाली ग्रहों का प्रभाव इस साल को महामारी और किसी भी प्रकार के वायरस प्रकोप से मुक्त रखने का संकेत देता है।

ग्रह-नक्षत्र के अनुसार भयभीत होने की जरूरत नहीं:

गुरमीत बेदी का कहना है, “सूर्य, जो 2025 के विक्रम संवत का राजा होगा, ऊर्जा का स्रोत है। उसके तेज के आगे किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्ति या वायरस टिक नहीं पाएगा। वहीं, मंगल ग्रह, जो 2025 के मूलांक का स्वामी है, साहस और स्वास्थ्य का प्रतीक है। इन दोनों की अनुकूल स्थिति स्पष्ट संकेत देती है कि 2025 एक सुरक्षित और सकारात्मक वर्ष होगा।”

गुरमीत बेदी की सटीक भविष्यवाणियां:
गुरमीत बेदी की ज्योतिषीय भविष्यवाणियां समय-समय पर सटीक साबित हुई हैं। उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि कोरोना वायरस का टीका 2021 की शुरुआत में उपलब्ध होगा, जो बिल्कुल सही साबित हुआ। उनकी इस सटीक भविष्यवाणी ने लोगों में उनके प्रति विश्वास और भी बढ़ा दिया। उनके पास ज्योतिष और अंकगणित का 35 वर्षों का अनुभव है, और उनकी विशेषज्ञता ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है।

Related posts

हिमाचल में कल से पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप, 32 देशों के पायलट हवा में दिखाएंगे करतब

Admin

बैजनाथ में संपन्न हुई प्रांत स्तरीय “भारत को जानो “ प्रतियोगिता।

Admin

पहली बार बीड़ बिलिंग घाटी में इज़राइल के नील और अमेरिका की कीट ने भरी थी उड़ान

Admin

Leave a Comment