20.1 C
Baijnath
October 5, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ के सेहल में पुलिस की नशे के खिलाफ दबिश, मौके पर मचा हड़कंप! जानिए पूरा मामला

बैजनाथ 21 अगस्त (वीर खड़का )

नशे के खिलाफ सख्ती बरतते हुए बैजनाथ पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत सेहल के एक एकांत स्थान पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर मौजूद युवकों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान कुछ युवकों ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिसमें एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में उसके आधार पर दो अन्य युवकों को भी पूछताछ के लिए पुलिस थाना बुलाया गया।

थाना प्रभारी यादेश ठाकुर के अनुसार, पुलिस ने युवकों के कब्जे से एक स्कूटी और एक बाइक जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, ये युवक सेहल क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। मामले की जांच के तहत युवकों के ब्लड सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

वहीं, ग्राम पंचायत सेहल के प्रधान सनी कपूर ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नशे की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में नशे से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पंचायत स्तर पर भी हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ पंचायत और प्रशासन की ओर से नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मुजरा’ शब्द पर महाभारत! कांग्रेस ने कहा- ‘पीएम को इलाज की जरूरत, कान पकड़कर माफी मांगे’

Admin

जिला परिषद सदस्य अनिल कटोच ने की सेहल पंचायत में सोलर लाइट्स की पहल , 20 सोलर लाइट्स स्वीकृत

Admin

शिवरात्रि महोत्सव पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में आए व्यापारियों ने अव्यवस्थाओं को लेकर खोला मोर्चा।

Admin

Leave a Comment