September 14, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ में भीषण सड़क हादसा: कार 1200 फुट गहरी खाई में गिरी, 4 दोस्तों की मौत

बैजनाथ (कांगड़ा), वीर खड़का ,13 जनवरी 2026: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उत्तराला-होली सड़क पर सोमवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सुराही पास के पास सोखडू इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 1200 फुट नीचे बिनवा खड्ड में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान पपरोला के शुभम् मेहरा अरुण मेहरा और शिवांग सूद के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवक रमन और सुमित उत्तराला के निवासी हैं, जिनका टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

उत्तराला पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश और पूर्व प्रधान महिंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब सवा सात बजे उन्हें हादसे की जानकारी मिली। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एचपी 53 ए 7600 है। गाड़ी का मालिक पपरोला से बताया जा रहा है। कार में सवार पांच लोग अलग-अलग इलाकों से थे।

पूर्व विधायक मुल्कराज प्रेमी ने अस्पताल में पहुंचकर प्रभावित परिवारों के सदस्यों से गहन बातचीत की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि यह दर्दनाक हादसा पूरे समाज के लिए बेहद पीड़ादायक है। प्रेमी ने घायल युवकों रमन और उसके भाई की सेहत के बारे में डॉक्टरों से विस्तृत जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बैजनाथ में हुए भीषण कार हादसे पर विधायक किशोरी लाल ने शोक जताते हुए कहा, “परिवारों का यह दर्द असहनीय है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति हादसे का कारण हो सकती है। इस तरह के हादसे पहाड़ी इलाकों में आम हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं। प्रशासन से अपील है कि ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

परिवारों और पूरे क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर है। दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

Related posts

बड़ा भंगाल में भेड़पालकों की बदहाली: राशन खत्म, रास्ते बंद, सैकड़ों मवेशी फँसे

Admin

बैजनाथ के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Admin

तहसीलदार मुल्थान पूर्ण चंद कौंडल ने 14 सदस्यीय दल के साथ बड़ा भंगाल जाने वाले क्षतिग्रस्त रास्ते व पुल निरीक्षण किया। स्थानीय लोगो व भेड़ पालकों की समस्याएं भी सुनी।

Admin

Leave a Comment