28.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Baijnath

सावन मेलों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का रखें ध्यान : किशोरी लाल

सड़क, बिजली और पेयजल बहाल करने के सीपीएस दिए निर्देश

बैजनाथ, 11 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, किशोरी लाल ने मंगलवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में सावन माह के दौरान लगने वाले मेले की व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने मंदिर के साथ लगते खीर गंगा घाट का दौरा भी किया।
शिव नगरी बैजनाथ में सावन माह में 17 जुलाई से 14 अगस्त तक सोमवार के पांच मेले आयोजित होंगे। मेलों के दौरान हजारों की संख्या में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर सीपीएस ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
किशोरी लाल ने कहा कि सावन माह के दौरान शिव मंदिर बैजनाथ में हजारों श्रद्धालु दर्शन करने यहां पहुंचते हैं। उन्होंने अधिकारियों को मेले के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिये विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालु बिनवा नदी के किनारे स्तिथ खीर गंगा घाट पर स्नान करने के उपरांत शिव के मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बरसात के चलते विनबा नदी का जल स्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं को स्नान करने में असुविधा नहीं हो इसके लिये विशेष प्रबंध करने के बात कही। उन्होंने मंदिर से खीरगंगा घाट तक रोशनी की सुविधा के भी निर्देश दिये। उन्होंने खीर गंगा घाट में स्नानगार, पार्किंग, सुरक्षा के लिये अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स, पीने के पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिये अधिकारियों को निर्देश दिए ।
इसके उपरांत किशोरी लाल ने बैजनाथ में लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। लोगों पानी, बिजली, सड़कों एवं परिवहन सुविधा इत्यादि की समस्याओं को रखा। सीपीएस ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया। उन्होंने उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के आदेश दिए, ताकि लोगों को राहत प्राप्त हो सके।
मुख्य संसदीय सचिव, किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश में लगातार हुई बारिश से बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हलके में सड़कों, बिजली और पेयजल योजनाओं को काफी नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त बैजनाथ के दूर-दराज क्षेत्र छोटा भंगाल क्षेत्र में सड़कों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हालात पर नजर रखे हुए हैं और उपमंडल के अधिकारियों को सभी सड़कों, पेयजल और बिजली इत्यादि को बहाल करने के लिये निर्देश जारी किये गये हैं।
इस मौके पर एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर, डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चन्द ठाकुर,
तहसीलदार बैजनाथ हरीश ठाकुर, , अमित शर्मा , रमेश चड्डा , मिलाप राणा, संजीव व्यास , इंद्र नन्दा , शलभ अवस्थी , एसएचओ सुरिंद्र ठाकुर , एसडीओ जल सक्ति विभाग सरती शर्मा , कल्याण अधिकारी अलोक ठाकुर , कनिष्ठ अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा , विजय कटोच ,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath News: वक्त बदला, हालात बदले… पर हिम्मत और मेहनत कभी नहीं बदली। संघर्ष से सफलता तक की कहानी -आदर्श बेकरी

Admin

जवाहर मेमोरियल पब्लिक स्कूल चौबीन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

Admin

होली में केमिकल वाले रंगों और ऑयल पेंट स्कीन और आंखों को पहुंचा सकते हैं नुकसान, ऐसे रखें ख्याल

Admin

Leave a Comment