4 मार्च 2025 बैजनाथ
भंगाल घाटी में बीते दिनों हुई बारिश की वजह से बेघर हुए बाढ़ प्रभावित अपने घरों को लौट आए हैं। सड़क मार्ग बंद है अधिकांश इलाकों से बिजली गुल है जबकि पेयजल व्यवस्था बहाल की जा चुकी है।क्षेत्रवासी सिंगी राम ने बताया कि लुआई नाले में आई बाढ की वजह से तकरीबन दर्जन भर परिवार बेघर हो गए थे मौसम खुलते ही अपने घरों को वापस लौट आए हैं। जिन किसानों की जमीन बह गई है उसका आकलन लगाया जा रहा है इसके लिए तहसीलदार हरीश कुमार के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों की एक कमेटी भी बनाई गई है। बाढ़ की वजह से कई बीघा जमीन बह गई है। हालांकि जिन घरों को आंशिक नुकसान हुआ है प्रशासन द्वारा उन पीड़ितों को तारपाल और खाने-पीने की सामग्री गांव में ही मुहैया करवाई गई है। चार दिनों से बंद पड़ी पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कर लुआई, छेरना, राजगुंधा, पोलिंग इत्यादि गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। हालांकि राजगुंधा क्षेत्र के तहत कई गांव में विद्युत आपूर्ति अभी भी बाधित है।

विद्युत विभाग जोगिंदर नगर के अधिशासी अभियंता पूर्ण सूर्या ने बताया कि विद्युत आपूर्ती के लिए विभाग के कर्मचारी नियमित तौर पर कार्य कर रहे हैं। रास्ता बंद होने की वजह से अभी तक कई इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि मुल्थान लोहड़ी और मुल्थान कोठी कोहड़ मार्ग लाहा से गिरने की वजह से बहस नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय सूद ने कहा कि मार्ग बहाली के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल हुआ है। उम्मीद है तीन-चार दिन में मार्ग बहाल कर दिया जाएगा। बैजनाथ के एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने कहा कि उन्होंने स्वयं मौके का दौरा किया है। जल शक्ति,विद्युत और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तुरंत व्यवस्थाएं बहाली के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि मकान का नुकसान नहीं हुआ था इसलिए मुआवजा नहीं दिया गया है जबकि मौके पर तिरपाल और खाद्य सामग्री ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई गई है। उप मंडल कार्यालय सारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
