July 20, 2026
Baijnath

महिला मुख्य आरक्षी वनिता देवी फेसिलिटेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित

पुलिस थाना बैजनाथ मे तैनात मानक महिला मुख्य आरक्षी वनीता देवी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा महिला दिवस के मौके पर फैसिलिटेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। मंडी जिला के पंडोल की दंपति केहर सिंह और रानो देवी की पुत्री वनिता देवी बीते वर्ष द्वारा पुलिस थाना बैजनाथ में दर्ज अपहरण के चार मामलों में नाबालिक लड़कियों को बाहरी राज्यों हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार इत्यादि से ढूंढ कर लाईं थीं तथा आरोपियों को सलाखों के पीछे पंहुचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन आर्म्ड कॉम्बैट (बिना हथियारों की में महारत वनिता देवी स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाती रही है तथा कई दफा उन्हें ट्रैफिक पुलिस में तैनात रहते हुए अपने बिटिया को को गोद में उठाकर ड्यूटी देते देखा गया है। पुलिस थाना बैजनाथ से गुमशुदा महिलाओं की तलाश करके उन्हें वापिस घर लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने तथा समाज में महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों तथा घरेलू हिंसा से संबंधित अपराधों में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए बनिता देवी को फैसिलेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। वनीत देवी मूलत: गांव भटेहड डाकघर सेंथल तहसली जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के रहने बाले हैं तथा इनके पति प्रकाश चंद पेशे से अध्यापक हैं तथा वर्तमान समय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुड्डी जोगिन्द्रनगर में अपनी सेवायें दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बैजनाथ पुलिस थाना में तैनात महिला मुख्य आरक्षी के नाम यह तीसरा तगमा है, इससे पहले थाना प्रभारी ने राष्ट्रीय स्टार की परीक्षा उत्तीर्ण कर साइबर कमांडो ट्रेनिंग की परीक्षा पास की है जबकि हाल ही में इसी थाना में तैनात राजीव कटोच को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। 8kgrbawa8 फैसिलिटेशन अवार्ड से सम्मानित मुख्य आरक्षी वनिता देवी

Related posts

Baijnath News: महिला सम्मान को लेकर भाजपा की कथनी और करनी में अंतर : शशि राणा

Admin

Baijnath News : बैजनाथ स्थित गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का जमा दो परिणाम शानदार, तीन छात्राओं ने बनाया स्कूल का मान

Admin

Baijnath News : मेरा अमृत स्टेशन व ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Admin

Leave a Comment