19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने बैजनाथ में किया पौधारोपण

दिनांक: 19 जुलाई 2024 (बैजनाथ)

राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने दिनांकः 18.07.2024 को बैजनाथ में पौधारोपण किया,सांसद ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरूआत की गयी थी जो एक बहुत सराहनीय पहल है। इस महत्वपूर्ण अभियान का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री जी ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों से आग्रह किया था कि वे अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाएं और प्रकृति की रक्षा में अपना योगदान दें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल पर्यावरण की सुरक्षा करना है, बल्कि लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना और उनकी माताओं के सम्मान में यह नेक कार्य करना भी है। पेड़ हमारी धरती के फेफड़े हैं, जो हमें स्वच्छ हवा, पानी और एक स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करते हैं।
वृक्ष हमारी हरित वसुंधरा के सौंदर्य और समस्त चराचर जगत के जीवन आधार हैं। हमारी संस्कृति के विभिन्न उत्सव, पर्व व त्योहार इन्हें समर्पित हैं जिनमें वृक्षों की पूजा-अर्चना की जाती है।
राज्यसभा सांसद ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि मोदी जी के इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और वात्सल्य प्रेम के प्रतीक माँ समान प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए अवश्य वृक्षारोपण करें।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा का बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा पूरी तरह फ्लॉप-मुल्खराज प्रेमी

Admin

Baijnath News:ग्राम पंचायत धरेड़ के गौरव खनौरिया ने हिमाचल प्रदेश इंटर-यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

Admin

Kishan Kapoor:पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस

Admin

Leave a Comment