July 22, 2026
Baijnath

प्रशासन ने श्री दक्षिण काली आश्रम के पीछे जाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

बैजनाथ उप मंडल के बीड़ गांव में स्थित श्री दक्षिण काली आश्रम के पीछे जाने पर प्रशासन द्वारा आज पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है । बीड़ पंचायत के चोलट गांव के पास इलाके के एकमात्र जल स्रोत के समीप एक विदेशी युक्ति बिना किसी अनुमति के पिछले कुछ समय से रह रही थी । जंगली इलाका होने की वजह से यहां पर जंगली जानवर भी घूमते रहते हैं परंतु इसके बावजूद किया युक्ति यहां पर बिना किसी पहचान तथा बिना अनुमति के बारिश तथा सर्दी के मौसम से यहां पर ही रह रही थी । इसके यहां रहने के कारण काफी मात्रा में विदेशी तथा देसी पर्यटक भी भारी मात्रा में पहुंचने आरंभ हो गए थे जिसकी वजह से यहां के पानी नाले में लोगों की गतिविधियां काफी बढ़ गई थी इसकी वजह से दक्षिण काली आश्रम के समीप गांव के पेयजल भंडारण के टैंक भी दूषित होने आरंभ हो गए थे । माननीय दंडाधिकारी बैजनाथ के आदेश अनुसार आज सुबह 5:00 बजे स्थानीय पुलिस वन विभाग के कर्मचारी तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने यहां पर दबिश देकर अस्थाई रूप में बने टेंट को हटा दिया है । जब यह लोग यहां पर पहुंचे तो यह विदेशी महिला यहां से पहले ही कहीं जा चुकी थी । दंडाधिकारी के आदेशानुसार की गई इस कार्यवाही का पंचायत प्रतिनिधियों समेत गांव वासियों ने भी स्वागत किया है तथा कार्यवाही को सफलता पूर्ण अमल में लाने के लिए समस्त टीम का गांव के लोगों ने धन्यवाद किया है

Related posts

Baijnath News: बैजनाथ शिव मंदिर की दो पार्किंगों की नीलामी 3 जनवरी को

Admin

आशीष ने किया बैजनाथ शिवरात्रि में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

Admin

Baijnath News: विधायक किशोरी लाल ने कोटली आगजनी प्रभावित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Admin

Leave a Comment