25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Baijnath News : भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया

बैजनाथ (वीर खड़का ), 17 दिसंबर।

बैजनाथ स्थित भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राइमरी विंग द्वारा बुधवार को स्कूल कैंपस में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा हिंदी, पहाड़ी, नाटी, पंजाबी नृत्य तथा योग प्रदर्शन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं स्कूल निदेशक नवनीत डोगरा ने अभिभावकों को स्कूल की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सत्र 2024-25 में स्कूल के +2 तथा 10वीं कक्षा के 19 विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के पूर्व छात्र देश-विदेश में उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।

निदेशक ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि लगन और मेहनत से पढ़ाई कर निकट भविष्य में उच्च पदों पर पहुंचें। उन्होंने घोषणा की कि बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कूल की ओर से आर.के. डोगरा स्मृति स्कॉलरशिप के तहत इस वर्ष कुल 2 लाख 10 हजार रुपये की नकद राशि वितरित की जाएगी। इसमें +2 तथा 10वीं कक्षा की प्रथम मेरिट प्राप्त करने वाले मेधावियों को 20-20 हजार रुपये तथा अन्य मेरिट धारकों को 10-10 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

समारोह में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो वितरित किए गए।

निदेशक ने बताया कि सेकेंडरी विंग का वार्षिक समारोह 24 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

Related posts

2 दिनों में बिजली और मार्ग होंगे बहाल- SDM

Admin

Baijnath News:बैजनाथ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर जागरूकता शिविर आयोजित

Admin

बैजनाथ कॉलेज में सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन

Admin

Leave a Comment