July 20, 2026
Baijnath

Baijnath News: सकड़ी स्कूल की छात्रा वैष्णवी का गणतंत्र दिवस परेड-2026 के लिए चयन, क्षेत्र के लिए गौरव की बात

बैजनाथ 18 दिसंबर 2025 ( वीर खड़का )

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकड़ी की छात्रा वैष्णवी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड-2026 के लिए चयनित किया गया है, जो 26 जनवरी 2026 को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होगी।

स्कूल के दो एनएसएस स्वयंसेवकों राहुल और वैष्णवी ने हाल ही में जीएसएस बड़ोह में आयोजित स्टेट लेवल यूथ लीडरशिप कैंप में भाग लिया। इस कैंप में प्रदेश भर से लगभग 390 एनएसएस स्वयंसेवक शामिल हुए थे। यहां से करीब 100 लड़के-लड़कियों का चयन प्री-रिपब्लिक डे कैंप के लिए हुआ, जिसमें सकड़ी स्कूल की वैष्णवी भी शामिल रहीं।

इसके बाद 11 से 15 दिसंबर 2025 तक गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में राज्य स्तरीय प्री-रिपब्लिक डे कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में पूरे हिमाचल प्रदेश से लगभग 500 एनएसएस स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 45 लड़कियों और 45 लड़कों का अंतिम चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया। इनमें सकड़ी स्कूल की वैष्णवी भी शामिल हैं।

वैष्णवी का यह चयन न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस सफलता का श्रेय स्कूल के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर भूपेंद्र सिंह और अंजना राणा को दिया जा रहा है। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. संदीप आचार्य ने वैष्णवी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और पूरे स्टाफ को भी शुभकामनाएं दीं!

यह उपलब्धि एनएसएस स्वयंसेवकों के अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना को दर्शाती है। वैष्णवी जैसे युवा प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related posts

केवल शिव मंदिर पार्किंग-1 द्वार से होगा प्रवेश।गर्भ गृह में नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु।

Admin

Baijnath Paprola News: बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का उद्घाटन ! PM मोदी ने 103 अमृत स्टेशनों के साथ दी हिमाचल को नई सौगात

Admin

Bir Billings News: विधानसभा सत्र के बावजूद बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग जारी, एसडीएम ने दी राहत

Admin

Leave a Comment