25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ में यूथ कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, ‘बूथ जोड़ो अभियान’ पर हुई चर्चा

बैजनाथ (कांगड़ा), 17 दिसंबर 2025 (वीर खड़का )

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुधवार को यूथ कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय कांग्रेस के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री ज्योतिष जी, हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री चंद्रमणी कुलेठी, जिला कांगड़ा यूथ अध्यक्ष श्री सुनील कुमार विक्कू, बैजनाथ विधानसभा नेता श्री रविंदर बिट्टू और बैजनाथ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री अतुल चौधरी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य फोकस इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) की महत्वपूर्ण पहल ‘बूथ जोड़ो अभियान’ पर रहा। इस अभियान के जरिए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर आमजन से जुड़ने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया ताकि पार्टी को मजबूती मिले और आगामी चुनौतियों में जीत सुनिश्चित हो सके।

इस मौके पर श्री ज्योतिष जी ने कहा, “यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ही कांग्रेस की रीढ़ हैं। हमें युवाओं की शक्ति को पहचानना होगा और उन्हें संगठन के लिए काम करने के लिए प्रेरित करना होगा।”

हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री चंद्रमणी कुलेठी ने बैजनाथ के कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा, “बैजनाथ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद सक्रिय हैं और हम उन्हें हर संभव समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने यूथ कार्यकर्ताओं से ‘बूथ जोड़ो अभियान’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और कांग्रेस की जीत के लिए मेहनत करने की अपील की। यह बैठक पार्टी के संगठनात्मक मजबूती और युवा शक्ति को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

खंड स्तरीय मिड डे मील खाना पकाने की प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Admin

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा का बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा पूरी तरह फ्लॉप-मुल्खराज प्रेमी

Admin

मिनी सचिवालय के दफ़्तर तक पहुँचने से पहले फ़ूल रही बुजुर्गों की सांसें

Admin

Leave a Comment