23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

दरंग क्षेत्र में भारी बरसात को लेकर हुए नुकसान की भरपाई को लेकर स्थानीय विधायक पुर्ण चंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह ठाकुर से मुलाकात की

पधर (मंडी)।
द्रंग क्षेत्र में भारी बरसात को लेकर हुए नुकसान की भरपाई को लेकर स्थानीय विधायक पुर्ण चंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह ठाकुर से मुलाकात की। उन्होंने नुकसान की भरपाई को स्पेशल बजट की मांग सीएम से की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बादल भटने की घटनाओं से जहां जानमाल का नुकसान हुआ वहीं किसानों की नकदी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के किसान बरसात के मौसम में नकदी फसलों पर आधारित हैं। सड़कें बन्द पड़ी है। मार्गों को तत्काल बहाल करने की भी उन्होंने सीएम से मांग उठाई। विधायक ने जनता को आश्वस्त किया है कि रेस्टोरेशन के कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने भी इसको लेकर उन्हें पुर्ण आस्वास्त किया है। उन्होंने कहा कि बन्द सड़कों को तत्काल बहाल किया जाएगा ताकि किसान अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचा सके। बुधवार को विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं को मंडी के दो दिन के प्रवास पर आए सूबे के राज्यपाल से भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में वह क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं। प्रबन्धन को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। ठाकुर ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी वह आपदा से निपटने को हर समय संपर्क में है।

फोटो राज्य पाल से मुलाकात करते विधायक पुर्ण चंद ठाकुर।

Related posts

Drunken Teacher:मंडी के सरकारी स्कूल में शराब पीकर आया टीचर, गुनगनी धूप में कुर्सी पर मारता रहा खरार्टे, पूछा तो बोला-आप भी सो जाओ

Admin

हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

Admin

जोनल हास्पिटल में शुरू हुए महिला रोगों के दूरबीन विधि से आप्रेशनस्त्री रोग विशेषज्ञों ने अभी तक सफलतापूर्व किए तीन आप्रेशनइससे पहले मेडिकल कालेज या फिर नीजि अस्पतालों का करना पड़ता था रूख

Admin

Leave a Comment