August 2, 2026
Mandi

आस्था मेडिकल सेंटर पद्धर में लगा ह्रदय रोगों से सम्बंधित निःशुल्क शिविर

100 से अधिक लोगों की गई जांच

पद्धर

उपमंडल पद्धर में बुधवार को आस्था  मेडिकल सेंटर पद्धर  द्वारा हिमाचल हार्ट इंस्टीट्यूट के माध्यम से हृदय रोगों से संबंधित मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

 पद्धर  क्षेत्र के अंदर यह इस तरह का पहला अवसर है कि इस तरह के शिविर का आयोजन आज किया गया ।जिसमें प्रसिद्दि प्राप्त डॉक्टर  डॉ प्रशांत पटेल हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा लगभग 100 के करीब लोगों का जिसमें ह्रदय से संबंधित रोगों जिसमें हार्ट अटैक, जन्मजात हृदय रोग ,सांस फूलना, सीने में दर्द, बिना किसी वजह से पसीना आना,उच्च रक्तचाप ,घबराहट ,धड़कन का बढ़ना ब्लड प्रेशर का बढ़ना या घटना , हृदय से बल्ल का खराब होना , डायबिटीज (मधुमेह ) आदि रोगों की निशुल्क जांच की गई । जिससे हृदय रोगों से संबंधित रोगियों को अपने घर द्वार पर यह सुविधा प्राप्त हुई।  आस्था मेडिकल सेंटर पद्धर की डॉक्टर प्रतिभा  वर्मा ने बताया कि आस्था मेडिकल सेंटर पर द्वारा विभिन्न बीमारियों से संबंधित निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए लेकिन हिरदे से संबंधित रोगियों के लिए यंहा  पहली बार इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ह्रदय से संबंधित रोगियों की निशुल्क जांच की गई उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन पद्धर में  किया जाता रहेगा ।

फ़ोटो 28 पद्धर 03,04,05–आस्था  मेडिकल सेंटर पद्धर  द्वारा हिमाचल हार्ट इंस्टीट्यूट के माध्यम से हृदय रोगों से संबंधित मरीज जांच के लिए बैठे ।

Related posts

देव मगरू महादेव ने 33 साल बाद बूढ़े केदार में किया शाही स्नान, सराज घाटी में हुई बारिश

Admin

टमाटर से भरा ट्रक खेतो में जा गिरा परिचालक हुआ घायल , पधर अस्पताल में 108 के माध्यम से पहुचाया

Admin

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने सेगली में सुनी लोगों की समस्याएं

Admin

Leave a Comment