23 C
Baijnath
June 18, 2026
Mandi

द्रंग के समाजसेवी शंकर ठाकुर ने कटौला के शाहनू मेले में की शिरकत

नौ महिला मंडलो को इक्कतीस इकतीस सौ , खेलकूद को ग्यारह हजार व देवता कमेटी को दिए इक्कीस हजार

पधर

द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटौला में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय शाहनू मेले में द्रंग के समाजसेवी शंकर ठाकुर ने शिरकत की ।
मेला स्थल में पहुंचने पर मेला कमेटी के प्रधान व स्थानीय पंचायत की प्रधान जयवंती ने मुख्यतिथि का शॉल , टोपी और देवता की तस्वीर देकर सम्मानित किया ।
वही मुख्यतिथि शंकर ठाकुर ने मेले में आये हुए लोगों को मेले की बधाई दी और कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति की धरोहर है इसलिए हमें ऐसे मेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए ।
वही उन्होंने कहा कि इस बार बरसात ने खूब तबाही मचाई है लेकिन हमें बारिश और बाढ़ में बाहर नही निकलना चाहिए । वही उन्होंने कहा कि नदी नाले से हमें दूर रहना चाहिए ।
वही कटौला के शाहनू मेले में महिला मंडलो और अन्य लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये । वही उन्होंने नौ महिला मंडलो को इक्कतीस , इक्कतीस सौ , खेल कूद प्रतियोगिता को ग्यारह हजार व मंदिर कमेटी को इक्कीस हजार रुपये की नगद राशि भेंट की ।
इस अवसर पर प्रधान जयवंती , उपप्रधान शिव सिंह , समाजसेवी गोपाल ठाकुर , सवर्ण समाज द्रंग के अध्यक्ष रोशन ठाकुर , हेम राज , सीएम बदारा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Related posts

क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में हिमाचल सहित पंजाब-चंडीगढ़ में 35 ठिकानों पर एसआईटी की दबिश

Admin

पनारसा में स्थापन दिवस के उपलक्ष्य पर स्वयंसेवको ने किया शस्त्र पूजन।स्वयं सेवकों ने पनारसा से नगवाईं तक पूर्ण गणवेश में किया पथ संचलन।कार्यक्रम में 150 स्वयंसेवक रहे शामिल।

Admin

महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में अमृत कलश यात्रा निकाली

Admin

Leave a Comment