30 C
Baijnath
July 15, 2026
Mandi

हिमाचल की बेटी ऋचा शर्मा ने वियतनाम में जीता हेरिटेज बिजनेस ग्लोबल अवार्ड

हिमाचल की बेटियां आज किसी से कम नहीं है। बालीवुड हो या फिर फेशन इंडस्ट्री का क्षेत्र हर जगह अपनी प्रतिभा का डंका बजा कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। वियतनाम में हेरिटेज बिजनेस ग्लोबल-2024 का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर की ऋचा शर्मा 28 देशों की सुंदरियों के बीच फाइनल लिस्ट बनी और फिर खिताब अपने नाम कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया । वह अगले एक साल के लिए हेरिटेज एंबेसडर के रूप में भी नामांकित हुई है।

कई अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में दिखा चुकी हुनर

ऋचा शर्मा अब तक कई अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखा चुकी हैं। सुंदरनगर के भोजपुर निवासी ऋचा शर्मा बी-टेक ग्रेजुएट हैं और उन्होंने एमबीए भी की है। उनके पिता संजय शर्मा हिमाचल प्रदेश पुलिस में डीएसपी पद से सेवानिवृत हुए हैं। जबकि माता अंजू शर्मा शिक्षक के पद से सेवानिवृत हुई है।

अनेक खिताब कर चुकी है अपने नाम

ऋचा शर्मा इससे पहले मिस हिमालया ग्लोबल 2022 और बेरूत में आयोजित ब्यूटी पेजेंट अवार्ड जीत चुकी हैं। इसके साथ ही स्काईवॉक प्रोडक्शन भारत-2019 प्रतियोगिता में वर्ल्ड फस्र्ट रनर अप, मिस हिमालय ग्लोबल-2021, जकार्ता में मिस पर्सनालिटी, मिस ऑस्ट्रेलिया कल्चर ग्लोबल-2023 , मिस इंडिया टूरिज्म यूनिवर्स-2023 और मिस इंडिया टूरिज्म यूनिवर्स-2023 सहित अनेक खिताब अपने नाम कर चुकी है।

मॉडलिंग जगत में नाम कमाना है लक्ष्य

ऋचा शर्मा बी-टेक व एमबीए करने के बाद दिल्ली में नौकरी कर रही हैं। इसी के साथ मॉडलिंग जगत में भी वह हाथ आजमा रही हैं। अनेक फैशन वीक में भी भाग लेकर भी अपने हुनर से फैशन जगत को प्रभावित किया है। ऋचा के अनुसार उसका लक्ष्य मॉडलिंग जगत में और आगे बढ़ना और देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करना है। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेकर समाज के लिए कुछ अलग करना चाहती हैं।

Related posts

मनरेगा मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

Admin

जिला बार एसोसिएशन मंडी के सामान्य चुनाव 2023 संपन्न हुए। 327 वोट पोल हुए तथा 55 वोट पोस्ट बैलेट कुल वोट 382 पड़े

Admin

Mandi News: निजी बस कंडक्टर की संदिग्ध मौत, सिर पर चोट के निशान, पैसों का बैग गायब; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Admin

Leave a Comment