November 1, 2026
Palampur

510 लाख से बनेगी कुसमल बागोड़ा कूहल : आशीष बुटेल

6 गांवों की 142 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा

सीपीएस ने बागोड़ा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में दी जानकारी

पालमपुर, 22 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा अशीष बुटेल ने कहा कि कुसमल बागोड़ा कूहल के जीर्णोद्धार पर 5 करोड़ 10 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे।

पालमपुर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगोड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में आशीष बुटेल ने कहा की कुसमल बागोड़ा पालमपुर की महत्वपूर्ण कूहल है। इस कूहल से रजनाली, कुसमल, बागोड़ा, जमालखड़, लटवाला और नियार गांवों की 142 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि कूहल का पानी सीधा किसानों तक पहुंचे इसे सुनिश्चित बनाने के लिये कूहल का पानी पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी बड़ी पाईपों के माध्यम से खेतों तक पहुंचाया जायेगा। 

सीपीएस ने कहा कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र में बड़े-बड़े कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट आने से लोग आर्थिकी रूप में सुदृढ़ होंगे और लोगों को रोजगार के भी अधिक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि पालमपुर हलके के भगोटला क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से आईटी पार्क स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि आईटी पार्क बनने से आप पास की पंचायतों को भी लाभ होगा।

  उन्होंने कहा कि  पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई,  बिजली, सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में अधिकारियों को जायेदा से जायेदा कार्य करने का लक्ष्य दिया गया है। ताकि आम जनमानस को बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके। 

  सीपीएस ने पंचायत के रास्ते एवं डंगे  के निर्माण के लिए अढ़ाई लाख, महिला मंडल भवन रिपेयर कार्य के लिए धनराशि, ठंडा बाबा में शेड निर्माण के लिए तीन लाख, पंचवटी पार्क के लिए झूले एवं बेंच  तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला मंडलों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत की सभी मांगों को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

   कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान सुभाष चंद्र, उप प्रधान विनेश कुमार, डॉक्टर मदन दीक्षित, कमला कपूर, विजय कुमार, छप्पन कुमार, अमर सेठी, अमित शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बलिदानी अरविंद के नाम पर होगा मरहूँ स्कूल का नामांकरण : चन्द्र कुमार चौधरी

Admin

Palampur: पालमपुर में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 29 ग्राम चरस बरामद, तीन गिरफ्तार

Admin

एग्रीविजन कृषि वि०वि० पालमपुर ने भारत की हरित क्रांति के वास्तुकार स्वर्गीय एम.एस.स्वामीनाथन को पुष्पांजलि अर्पित की

Admin

Leave a Comment