24.3 C
Baijnath
August 2, 2026
Mandi

सांसद प्रतिभा सिंह का दो अक्टूबर से द्रंग का दो दिवसीय दौरा


28सितंबर
पधर(मंडी)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद रानी प्रतिभा सिंह दो अक्टूबर से द्रंग विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेगी।
इस दौरान दो अक्टूबर को प्रातः नौ बजे तरयांबली पंचायत के तरयांबली में राजस्व भवन का लोकार्पण करने उपरांत लोगों की शिकायतें सुनेगी। दस बजे गरलोग पंचायत के कचौटधार, ग्यारह बजे सियून, बारह बजे टिक्कर पंचायत के टिक्कर गांव, दोपहर एक बजे कथोग, तीन बजे रोपा, चार बजे सिल्हबुधाणी, साढ़े चार बजे सुधार और सांय साढ़े पांच बजे तरसवाण पंचायत के धरमेहड़ में बैठक करने के साथ साथ लोगों की समस्याएं सुनेगी। रात्रि ठहराव विश्राम गृह बरोट में होगा।
तीन अक्टूबर को प्रातः 9 बजे झरवाड़ पंचायत के खलैहल, दस बजे बरोट, ग्यारह बजे लपास, बारह बजे वरधाण, एक बजे लटराण पंचायत के मढ़, डेढ़ बजे धमच्याण पंचायत के थलटूखोड़, तीन बजे जिल्हण पंचायत के झटिंगरी, चार बजे उरला, पांच बजे चुक्कू पंचायत के नागण गांव और छः बजे गवाली पंचायत के गवाली में बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनेगी। रात्रि ठहराव सर्किट हाउस मंडी में होगा।
चार अक्टूबर को प्रातः 11 बजे मंडी में डिस्टिक डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
रानी प्रतिभा सिंह के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि दो दिवसीय द्रंग दौरे के दौरान पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

Related posts

भजन कीर्तन व झंडा रस्म के साथ धूमधाम से मनाई संत कबीर महाराज की जयंती

Admin

मनोहर हत्याकांड के विरोध में विहिप का पधर में प्रर्दशन। एसडीएम के माध्यम से सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन

Admin

“मंत्रालय तो सही ढंग से संभल नहीं रहा है, चले हैं सांसद बनने” कंगना ने विक्रमादित्य सिंह पर कसा तंज

Admin

Leave a Comment