August 18, 2026
Mandi

देई अभियान को लेकर पधर में में बैठक का हुआ आयोजन

पधर

” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ‘ अभियान के अंतर्गत उपमंडलीय अधिकारी नागरिक पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में “देई’ अभियान के अंतर्गत बैठक की गई ।
देई अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने पर चर्चा की गई। बैठक में “देई’ अभियान के बारे में बताया गया कि देई अंग्रेजी वर्णमाला के शब्दों डीएआई से लिया गया है जिसका शाब्दिक विस्तार डोटर्स एम्पावरमेंट इनिशिएटिव है । (Daughter’s Empowerment Initiative ) है, परन्तु देई मण्डयाली में प्यारी बेटी व देवी को चित्रित करता है। सुरजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय जनता को साथ लेकर समाज में बेटियों के प्रति सोच व व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रशासन की यह सोच है। इस पहल के अंतर्गत दो महत्तवपूर्ण बिंदुओं बेटियों के लिंगानुपात में सुधार लाने और शिक्षा द्वारा उनके सम्मान , सशक्तिकरण पर बल दिया गया है। वही उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत कई योजना चलाई है जिस कारण बेटियों को पढाई से लेकर शादी और उसके बाद भी लाभ मिल रहा है ।

Related posts

जिला परिषद कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल से अपने काम पर लौटे

Admin

पंडोह डैम और 4 मील के पास हाईवे में आई दरारें, प्रशासन ने कहा- कोई खतरा नहीं, लोगों ने उठाई जांच की मांग

Admin

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 पर हुआ भारी लैंडस्लाइडदोनों ओर लगी गाड़ियों की लम्बी लम्बी लाईन

Admin

Leave a Comment