September 16, 2026
Baijnath

ब्लॉक काँग्रेस बैजनाथ की मासिक बैठक आज बैजनाथ में पंडोल रोड स्थित ताज में हुई।


ब्लॉक काँग्रेस बैजनाथ की मासिक बैठक आज 01-07 -2023 को बैजनाथ में पंडोल रोड स्थित होटल ताज में रवीन्द्र जम्वाल की अध्यक्षता में हुई जिसमे’ माननीय विधायक व हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव किशोरीलाल विशेषरूप में उपस्थित रहे ।बैठक मे’ वक्ताओ’ ने अपने अपने बूथ के बारे में जानकारी दी व समस्याओ व हो रहे कार्यों के बारे मे’ जान कारी दी ।ब्लॉक महासचिव रमेश चड्ढा ने बी जे पी नेता के गत दिनों दिए इस ब्यान का कडे शब्दों मे भर्त्सना करते हुए कहा कि बी जे पी नेता अपनी हार के सदमें से अभी तक भी उभर नही पाए है’,तभी उन्हे विधायक किशोरीलाल द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य दिखाई नही दे रहे हैं। बैजनाथ व पपरोला मे’ बन रहे बडे बडे टैंको’ से पेयजल की दोनो शहरो’ की हल होने वाली समस्या क्या न दिखाई देने वाला काम है ?
श्री किशोरलाल ने कार्यकर्त्ताओ को एकजुट हो आने षाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बी जे पी को हराने केलिए अभी से प्रयत्न करने का आह्वान किया ।हर कार्यकर्त्ता उनका भगवान है और कार्यकर्त्ता का मान सम्मान मेरा ध्येय है ।उन्होने बैठक मे’ कहा । विधान सभा मे हर तरफ काम विकास कार्य लगे है’,तथा निकटवर्ती में बैजनाथ पपरोला में 68 करोड रूपये से सीवरेज का काम शुरू किया जाएगा । 18 करोड रुपये से आधुनिक बस स्टैंड का कार्य चल रहा है ।गांवों को जोडने वाली सड्कों को चकाचक किया जा रहा है
। स्कूलों मे’ रिक्त पड़े प्रधानाचार्य व अन्य पदो’ को भरा गया है व चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। कार्यकर्त्ता जो कार्य जन हित मे बताएंगे उसे करने का मै’ आश्वासन देता हूँ। बैठक में रवीन्द्र जंजाल ‘रवीन्द्र राव ,संसार राणा, रवीन्द्र बीट्ठु,रमेशचड्ढा,गुलाब राज कै जगदीश,कमलेश , भंवो देवी,होशियार सिंह, निर्मलादेवी ,कुलदीप सोनी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीड़ में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

Admin

Baijnath Paprola News: बास्केटबॉल वर्ल्ड स्कूल गेम्स में चमकी बैजनाथ की काव्या , लौटने पर पपरोला में जश्न; धार्मिक अनुष्ठान और भव्य भंडारे से हुआ बेटी का स्वागत

Admin

बड़ा भंगाल में भेड़पालकों की बदहाली: राशन खत्म, रास्ते बंद, सैकड़ों मवेशी फँसे

Admin

Leave a Comment