31.7 C
Baijnath
June 11, 2026
Baijnath

घिरथोली में मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश

बैजनाथ। नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला के घिरथोली वार्ड में एक व्यक्ति का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में उक्त व्यक्ति की मौत एक मकान से गिरने के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यक्ति मकान की छत्त से नीचे घिरथोली रोड़ में गिरा हुआ था। मृतक की पहचान राजीव कुमार पुत्र प्रकाश चंद, उम्र 39 साल, निवासी गणेश बाजार, बैजनाथ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति कुछ दिनों से इस मकान में अपने कुछ दोस्तों के साथ रह रहा था।

राजीव कुमार काफी सालों से क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर का कार्य करता था। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि उक्त व्यक्ति की मौत मकान की उपरी मंजिल से गिरने के कारण हुई है। वहां यह क्यों गया हुआ था, इस सारे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Related posts

Bir Billing News: बीलिंग पैराग्लाइडिंग कम्युनिटी एसोसिएशन ने पर्यटन विभाग से मांगी सहायता, टेक-ऑफ पॉइंट विकास और इंश्योरेंस अनिवार्य

Admin

विधायक बैजनाथ ने बरसात की तबाही का लिया जायजा, प्रभावितों को तत्काल राहत के दिए निर्देश

Admin

बैजनाथ के अनिल अवस्थी बने मीडिया प्रभारी

Admin

Leave a Comment