21.8 C
Baijnath
April 23, 2026
Baijnath

हमीरपुर में ट्रक से टकराई हिमाचल प्रदेश की बस: महाकुंभ से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत; 10 की हालत गंभीर।बैजनाथ के पूर्व BJP विधायक ने जताया गहरा दुख।

बैजनाथ : प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर घायल हैं. घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे की है. हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हुए इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया.

जानकारी के मुताबिक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 128 के पास शनिवार सुबह बालू लदे ट्रक से मिनी बस टकरा गई. मिनी बस में हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालु थे, जो प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौट रहे थे. हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. दो की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. बाकी 8 घायलों का इलाज राठ में ही कराया जा रहा है.

हिमाचल के कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं श्रद्धालु: सभी श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद में थाना बैजनाथ के गांव चड़ियार के रहने वाले हैं. इस हादसे में मिनी बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया. मौके पर ही दो श्रद्धालुओं 60 वर्षीय निर्मला उर्फ गुड्डी देवी पत्नी प्रीतम राणा और 55 वर्षीय सुरेंद्र राणा की मौके पर ही मौत हो गई है.

इसके अलावा 62 वर्षीय सुदर्शन, 45 वर्षीय विपुल शर्मा, 50 वर्षीय जीवना देवी, 60 वर्षीय सुदेश कुमारी पत्नी राजेंद्र शर्मा, 65 वर्षीय सुनील कुमारी पत्नी वख्तावल, 56 वर्षीय कुसुम लता पत्नी अनिल, 60 वर्षीय चंदी पत्नी स्व. स्वरूप राणा, 50 वर्षीय अंजूबाला पत्नी सुरेंद्र राणा, 43 वर्षीय अंजना कुमारी पत्नी अनिल शर्मा, 55 वर्षीय रक्षा देवी पत्नी अर्जुन राणा, 68 वर्षीय शीलारानी पत्नी अशोक कुमार और 65 वर्षीय तंबो देवी पत्नी शांतिस्वरूप शर्मा घायल हो गई हैं.

दो की हालत गंभीर, उरई मेडिकल कॉलेज रेफर: पुलिसे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में शीला रानी और तंबो देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है. हादसा ड्राईवर को झपकी लगने की वजह से हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही थाना राठ पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई. सभी घायलों को राठ सीएचसी लाया गया.

एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मिनी बस में चालक सहित 13 लोग सवार थे. हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई है. 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है. एक्सीडेंट की सूचना परिजनों को भी दी गई है.

पूर्व विधायक व भाजपा नेता मुल्खराज प्रेमी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के चढ़ियार खास पंचायत के सुरेंद्र राणा व निर्मला देवी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है।उन्होंने कहा कि चढ़ियार गांव के श्रद्धालुओं को प्रयागराज कुंभ स्नान से लौटते हुए यह दुखद घटना हुई।भाजपा नेता ने कहा कि दुर्घटना में कई यात्रियों को गहरी चोटें भी आई है।मुल्खराज प्रेमी इस दुखद घटना के मृत व्यक्तियों के परिजनों से गहरी संवेदना , तथा घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से की है। इस के अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर,सुरेंद्र राणा,संजय सोनी,पवन कौंडल,विकी चौहान तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

Related posts

पपरोला के कृषक श्री गरीब दास जी भारत की राष्ट्रपति श्री मति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कृत

Admin

Baijnath : व्यापार मंडल की बैठक में बड़े फैसले – छोटे व्यापारियों को मिलेगा ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, अपनी गाड़ी बाजार न लाने की अपील

Admin

भोले बाबा के भक्तों के क़दम , बारिश भी नहीं रोक पाई , बाबा के दर्शन को उमड़ा जन सैलाब।

Admin

Leave a Comment