18.6 C
Baijnath
September 29, 2026
Baijnath

Baijnath Paprola News: बैजनाथ-पपरोला में भीषण जाम, रेंग-रेंग कर चलीं गाड़ियां

बैजनाथ, 27 जून: ( वीर खड़का )

वीकेंड के चलते शनिवार को बैजनाथ और पपरोला बाजार में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर आगे बढ़ती नजर आईं।

बताया जा रहा है कि वीकेंड पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने के कारण ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ गया। वहीं स्थानीय बाजारों में खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए निकले लोगों के वाहनों ने भी जाम की समस्या को और गंभीर बना दिया।

सबसे अधिक परेशानी बैजनाथ-पपरोला मुख्य मार्ग पर देखने को मिली, जहां कई बार यातायात पूरी तरह धीमा पड़ गया। जाम में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर लगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन और वीकेंड पर हर बार इसी तरह की स्थिति बन जाती है। ऐसे में बैजनाथ बाईपास का निर्माण जल्द पूरा होना क्षेत्र के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

Related posts

हवलदार विकास भंडारी को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Admin

मेले हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान, बढ़ाते हैं मेलजोल- किशोरी लाल

Admin

मण्डी ट्रैफिक पुलिस पर खूब बरसे :- एन. के. पंड़ित

Admin

Leave a Comment