20.5 C
Baijnath
September 18, 2026
Mandi

ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन जन जागरूकता को तहसीलदार पधर ने रवाना की टीमें

द्रंग विधानसभा क्षेत्र में आगामी 30 जनवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान, तीन टीमें की हैं गठित*

पधर

Okतहसीलदार पधर पूर्ण चंद कौंडल ने मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीन बारे जन जागरूकता को गठित टीमों को रवाना किया। ये टीमें आगामी 30 जनवरी, 2024 तक निर्धारित शेड्यूल के तहत मतदाताओं को मतदान केंद्र में पहुंचकर जागरूक करेंगी। उन्होने बताया कि द्रग विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन जन जागरूकता को कुल तीन टीमें गठित की गई हैं।
उन्होंने संबंधित मतदान केंद्र के मतदाताओं से संबंधित ग्राम पंचायत घर में पहुंचकर निर्धारित तिथि के अनुसार ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन बारे जानकारी हासिल करने का आह्वान किया है। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग के इस विशेष अभियान का प्रमुख उद्देश्य मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ईवीएम व वीवीपीएटी मशीनों के संचालन संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाना है ताकि मतदान करती बार उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
और जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी पंचायत स्तर पर निर्धारित शेड्यूल की जानकारी को अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचाने का भी आग्रह किया है ताकि मतदाता ईवीएम व वीवीपीएटी मशीनों बारे इस जागरूकता अभियान से लाभान्वित हो सकें।

Related posts

करसोग में महिला के साथ मारपीट और जंजीर से बांधने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Admin

कसौन आंगनबाड़ी भवन लेंटर का हिस्सा गिरा बाल बाल बचे नौनिहाल

Admin

50 लोगों की सुरक्षित निकासी, नगवाईं राहत शिविर में किया शिफ्ट

Admin

Leave a Comment