September 16, 2026
Mandi

पधर के नए तहसीलदार होंगे पूर्ण चन्द कौंडल

4 दिसंबर पधर (वीर खड़का)

उपमण्डल पधर में रिक्त चल रहे तहसीलदार के पद पर पूर्ण चन्द कौंडल ने ज्वाइनिंग कर दी है ।
पूर्ण चन्द कौंडल ने सोमवार को अपने पद पर कार्यभार सम्भाल लिया है ।
पूर्ण चन्द कौंडल इससे पहले कांगड़ा के मुल्थान में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे ।
पूर्ण चन्द कौंडल ने लडभड़ोल , मकरिडी , जोगिन्दरनगर सहित अन्य क्षेत्र में अपनी सेवाएं दें चुके है ।
आपको बता दें कि पधर में पिछले कुछ महीनो से तहसीलदार का पद खाली था । पूर्ण चन्द कौंडल के पदभार संभालने के बाद यंहा की जनता के कार्य को गति मिलेगी ।
पूर्ण चन्द कौंडल ने बताया कि पधर में जनता के रुके हुए कार्यो को गति दी जाएगी ।
वही उन्होंने अपने कार्यालयों के कर्मचारियों से भी कहा है कि लोगों को दफ्तरों के बार बार चक्कर न लगाएं और उनके कार्य को कम समय में करने की कोशिश करें ।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सरकार का भिन्न अंग है ।
उन्होंने फील्ड के कर्मचारियों से आह्वाहन किया गए कि तकसीम , निशानदेही , इंतकाल के जितने भी केस पेंडिंग पड़े है उनका जल्द जल्द से निपटारा करें । उन्होंने कहा कि मैं और मेरे कर्मचारी लोगों के लिए खरा उतरने की कोशिश करेंगे और लोगों के कार्यों को गति देंगे ।

Related posts

Jogindarnagar News: पंजाब से आए युवकों ने छात्रा से की छीना झपटी, कार से कई फीट तक सड़क पर घसीटा, स्कूटी सवार महिला को भी किया कुचलने का प्रयास

Admin

पंकज जम्वाल को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट बनाये जाने पर द्रंग भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बधाई

Admin

जंगली गेंदे से दर्शन लाल हुए मालामाल, फूलों से तैयार तेल के 12 से 15 हजार रुपए प्रति लीटर मिल रहे दाम

Admin

Leave a Comment