21.7 C
Baijnath
September 10, 2026
Palampur

एक तरफ़ गोकुल बुटेल जी को काविना मन्त्री का दर्जा दूसरी तरफ आशीष जी के सी पी एस होते फिर अति योग्य डाक्टर का तबादला हो जाए : – प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

पालमपुर 3 दिसंबर

एक तरफ श्री गोकुल बुटेल मुख्यमन्त्री जी के आई टी सलाहकार जिन्हें काविना मन्त्री का दर्जा प्राप्त है दूसरी तरफ श्री आशीष बुटेल जी जो कि सरकार में मुख्य संसदीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं। बावजूद इसके फिर सिविल होस्पीटल पालमपुर से अति योग्य सुप्रसिद्ध शिशु वाल रोग विशेषज्ञ डा अरविन्द जी का तबादला हो जाए । यह बेहद चिन्ता व चिन्तन का विषय है। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कांग्रेस पार्टी के इन दोनों स्थापित नेताओं से कहा है कि कहीं यह आपसी गुट बाजी की वजह से पालमपुर की जनता ओर खासकर उन नन्हे नन्हे बच्चों की माताओं को परेशानी तो नहीं झेलनी पड रही है। पूर्व विधायक ने कहा वैसे भी मीडिया की सनसनी रिपोर्ट के मुताबिक बच्चो में बीमारी के फैलने के जो लक्षण बताये जा रहे ऎसे में शिशु वाल रोग विशेषज्ञ का यहाँ न होना तमाम बच्चो के अभिभावकों के लिए बेहद चिन्ता का विषय हैं।

Related posts

पालमपुर में हिमालयन थार के अवैध शिकार का मामला सामने आया, पांच आरोपी गिरफ्तार

Admin

पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार तपोवन स्थित विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले।

Admin

ISKCON PALAMPUR: जिया (चामुंडा) में नवनिर्मित श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर में संपन्न हुआ भव्य श्री विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Admin

Leave a Comment