July 14, 2026
Baijnath

खेल खुद प्रतियोगिताओं में भाग ले ज्यादा से ज्यादा युवा :-बिट्टू


हिमचाल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के वाईस चेयरमेन रविन्दर बिट्टू ने ग्राम पंचायत बही के युवक मंडल बही के स्थानीय युवाओं द्वारा आयोजित स्व रोशन लाल भंडारी क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समरोह के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 12टीमों ने भाग लिया जिसमें की फाइनल मैच चौबीन बनाम बही टीम के बीच में हुआ जिसमें की विजेता टीम चौबीन व उप विजेता टीम रही।इसके साथ रविन्दर बिट्टू ने खेल खुद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवा साथियों को सबोंधित करते हुए कहा की आज शिक्षा के साथ नौजवान साथियों को खेलों में भाग लेना चाहिए।इसके साथ बिट्टू ने कहा की आज प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए नए अवसर प्रदान कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने कहा की बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल लगातर विकास के कार्यों एवं युवाओं के लिए रात दिन प्रयासरत हैं। बिट्टू ने कहा की आगामी समय में बैजनाथ के युवाओं के लिए खेलकूद के लिए नए आयाम स्थापित करवाए जाएंगे।इसके साथ विजेता टीम को 9100 एवं उपविजेता टीम को 7100 रुपये की राशि भेंट की। इसके साथ रविंदर बिट्टू ने युवक मंडल को अपनी और से 5000रुपये की राशि भेंट की।इस अवसर पर पंचायत प्रधान बलवीर राणा संसार राणा चंदशेखर राणा रजिंदर शर्मा विकास राणा अशोक सुग्गा राजीव राणा संजीव भंडारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

नागटा की सोनाली शर्मा को बॉलीवुड स्टार राहुल रॉय से मिला अप्रीशीएशन अवार्ड, हिमाचल का नाम किया रोशन!

Admin

आरकेएस के तहत चढ़ियार अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 25 लाख 35हजार – किशोरी लाल

Admin

विधायक किशोरी लाल ने घिरथोली में 4 लाख की लागत से बने ओबीसी भवन का किया लोकार्पण, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर दिया समाधान

Admin

Leave a Comment