21.8 C
Baijnath
April 23, 2026
Dharamshala

कांगड़ा में चल रहा योजना का सर्वे, हाई एंड टूरिस्ट को हिमाचल लाने के लिए बड़ी मुहिम


रेल और हवाई नेटवर्क नजदीक होने से आएंगे हजारों सैलानी
धर्मशाला,1 दिसंबर:
70 लाख आबादी वाले हिमाचल में पर्यटन के एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम तेज हो गया हैं। कांगड़ा जिला के तहत नगरोटा सूरियां में पौंग झील में स्वदेश दर्शन योजना के तहत काम चल रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद इसकी डीपीआर पर काम होगा। मौजूदा समय में कांगड़ा जिला में मकलोडगंज, धर्मशाला, पालमपुर, कांगड़ा किला, नूरपुर किला पर्यटन के केंद्र हैं। इसके अलावा नरवाणा व बीड़ जैसे केंद्र हैं। दशकों से हाशिए पर रहे पौंग बांध में पर्यटन की बातें होती रही हैं, लेकिन अब इस योजना पर काम चल रहा है,तो रामसर वेटलैंड पौंग बांध में पर्यटन नई उड़ान भरेगा।
बॉक्स: योजना में मंडी का जंजैहली भी शामिल
स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अन्तर्गत कांगड़ा जिला के पौंग और मंडी जिला के जंजैहली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। कांगड़ा जिला में जलाशय, धार्मिक स्थल, साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ विहंगम धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं से जुड़े पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इसके लिए उपयुक्त भूमि और सड़क सुविधा भी प्रदान करेगी।
बॉक्स: हेलीपोर्ट भी बनाए जा रहे
राज्य सरकार ने प्रदेश में हेलीपोर्ट के निर्माण का निर्णय लिया है ताकि हवाई सेवा के माध्यम से पर्यटन को विस्तृत स्तर पर प्रोत्साहित किया जा सके। ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना के अंतर्गत भी पर्यटन गंतव्य विकसित किए जाएंगे। प्रदेश में 25 ऐसे पर्यटन गंतव्यों को विकसित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
बॉक्स: योजना में आसानी
इस योजना को लागू करने में आसानी होगी। पर्यटकों के लिए जिला में फोरलेन बन रहे हैं, तो गगल एयरपोर्ट का भी विस्तार हो रहा है। इसी तरह कांगड़ा घाटी रेल की भी सुविधा है। ऐसे में विदेशी पर्यटकों का पौंग तक पहुंचना काफी आसान होगा।

बयान
पौंग बांध एरिया को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल किया गया है। इस योजना का सर्वे चल रहा है। सर्वे पूरा होते ही डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। हाई एंड टूरिज्म की दिशा में यह अहम कदम है
विनय धीमान, डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म

Related posts

ऊना में पत्रकारों पर हमले की कड़ी निंदा, सख्त कार्रवाई की मांग

Admin

मैक्लोडगंज पहुंचने लगे क्रिकेट प्रेमी व पर्यटक, 80 प्रतिशत बढ़ी होटलों में आक्यूपैंसी।

Admin

Himachal Cloud Burst: खनियारा में बादल फटने से तबाही, मनूणी खड्ड में तीन और श.व बरामद, तीन लापता; पहाड़ी पर फंसे युवक को रेस्क्यू किया गया

Admin

Leave a Comment