23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Mandi

अजब–गजब : ऊना में बैरंग लौटी बारात, नहीं मिली दुल्हन और परिवार, बिचौलिया फरार

ऊना। देवभूमि हिमाचल के जिला ऊना में शादी का एक अजब–गजब मामला सामने आया है। जहां बारात दुल्हन के घर पहुंच गई लेकिन ना तो वहां दुल्हन मिली और ना ही दुल्हन का कोई घरबार। घंटों तक बाराती गांव की गलियों में इधर–उधर भटकते रहे। लेकिन शादी वाले घर का कहीं कोई अता पता नहीं चला। जब गांव में पता किया गया तो मालूम चला इस गांव में आज कोई शादी ही नहीं है। पंचायत प्रधान की मौजूदगी में काफी देर तक बातचीत का दौर चला और जब बिचौले का नंबर डायल किया तो वह भी बंद आया।

जानकारी के अनुसार ऊना के चलोला गांव के लडक़े की शादी उसकी चाची ने ही फोन पर सिंगा गांव की लडक़ी से तय करवाई थी। कहा गया था कि एक हफ्ते के अंदर शादी कर लेंगे और आज जब बारात दुल्हन को व्याहने पहुंची, तो सब हैरान रह गए क्योंकि उन्हें पता चला कि सिंगा में तो किसी के घर शादी ही नहीं हैं और न ही सिंगा गांव के लोगों ने दुल्हन की फोटो देख उसे पहचाना। जब इस बारे में फोन पर पंचायत प्रधान से बात हुई तो उन्होंने बताया की उनके गांव में कोई शादी नहीं हो रही है। इसके बाद हडक़ंप मच गया है। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। फिलहाल दुल्हा और उसका परिवार ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

शादी की बिचौलिया नारी गांव की महिला भी गाड़ी से उतरी और कहा मैं लडक़ी के घर का पता करके आती हूं। इसके बाद वह अपने पति के साथ गाड़ी में सवार होकर चली गई। जब महिला कुछ देर कर न आई तो बारातियों का माथ ठनका।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। उसके बाद ही कुछ कहना उचित रहेगा।

Related posts

होली से ठीक पहले रिवालसर में खौफनाक हत्या! बौद्ध भिक्षुणी का चाकू से गला रेतकर कत्ल

Admin

वित्तिय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत बीपीडीपी सेल्फ किए तैयार

Admin

Mandi Property Dispute जमीनी विवाद के चलते मंडी में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

Admin

Leave a Comment