July 22, 2026
Mandi

मंडी पठानकोट फोरलेन निर्माण में लगी कम्पनी के कार्य से लोग परेशान

सड़क पर बनी दलदल में फंसी मुद्रिका बस, लोग परेशान

11 दिसंबर ललित ठाकुर। पधर

मंडी पठानकोट बिजनी से नारला तक फोरलेन को बनाने में लगी कम्पनी की मनमानी से अब लोग परेशान हो रहे है।
कुन्नू बड़ीधार वाया गजोंन सड़क पर जीरो प्वाइंट के पास दलदल बनने के कारण गाड़ियां ऊपर नही चढ़ पाती है जिस कारण लोग परेशान हो गए है। कुन्नू बड़ीधार वाया गजोंन सड़क पर चलने वाली मुद्रिका बस भी ज़ीरो प्वाइंट से ऊपर नही चढ़ पाई जिस कारण इस बस में यात्रा कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में जेसीबी की मदद से बस को दलदल से बाहर निकाला गया। वही फोरलेन कम्पनी के ऊपर लोगों का गुस्सा सिर चढ़ कर बोल रहा है।
वही इस कम्पनी का कार्यालय भी उक्त स्थान पर है और लोग कम्पनी के कार्यालय में भी अधिकारियों से मिलने पहुंचे लेकिन कोई भी अधिकारी वँहा नही मिला।
लोगों का कहना है कम्पनी द्वारा सड़क पर पानी फेंका जा रहा जिस कारण कुन्नू बड़ीधार वाया गजोंन सड़क पर सारा पानी पहुंच रहा है और सड़क पर दलदल बनी हुई है और लोग परेशान है। वही लोगों ने सरकार व प्रशासन पर भी अनदेखी के आरोप लगाए है कि कोई भी लोगों की सुध नही ले रहा है। हालांकि लोग बार बार सड़क को पक्का करने की मांग करते है लेकिन अभी तक इस सड़क को पक्का नही किया जा रहा है।
वही लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले कई सालों से लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क को पक्का नही किया जा रहा है। जिस कारण भी लोगों में आक्रोश है। हालांकि इस मामले में कई बार ग्रामीण लोक निर्माण मंत्री से मिलकर भी समस्या उठा चुके है।

Related posts

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने सेगली में सुनी लोगों की समस्याएं

Admin

माता फूंगणी की डायनासौर झील में नहीं हो पाया शाही स्नान

Admin

जिला परिषद कैडर कर्मचारी महासंघ की हड़ताल 19वें दिन में प्रवेश

Admin

Leave a Comment