July 22, 2026
Baijnath

*हिमाचल प्रदेश में बसेंगे तीन नए शहर, सुन्नी-बैजनाथ-पपरोला को नगर परिषद बनाने की कवायद शुरू

बैजनाथ: हिमाचल प्रदेश में तीन नए शहर बसाए जाएंगे। प्रदेश में तीन शहर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को शहरी विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश के सुन्नी, बैजनाथ व पपरोला को नगर पंचायत से अब नगर परिषद बनाने के लिए आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। इसके अलावा सिरमौर की शिलाई पंचायत को नगर पंचायत बनाने के लिए आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। प्रदेश में तीन शहर बसाने के लिए दो सप्ताह में आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।

प्रदेश में जनगणना के कारण 31 दिसंबर को प्रदेश की पंचायतों की सीमाए सील कर दी जाएंगी। शहरी विकास विभाग द्वारा जारी की अधिसूचना के अनुसार प्रदेश की नगर पंचायत सुन्नी और नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला को नगर परिषद बनाया जाएगा। नगर पंचायत सुन्नी को नगर परिषद को बनाने के लिए आपत्तियां और सुझाव उपायुक्त शिमला और नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला को नगर परिषद बनाने बनाने के लिए आपत्तियां और सुझाव उपायुक्त कार्यालय में कांगड़ा के पास दो सप्ताह के भीतर जमा करवा सकते हैं।

गौर हो कि इससे पहले भी प्रदेश की कई नगर पंचायतों को नगर परिषद बनाने के लिए शहरी विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी करके आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। इसके बाद अब तीन सुन्नी, बैजनाथ पपरोला को नगर परिषद बनाने और शिलाई पंचायत को नगर पंचायत बनाने के लिए शहरी विकास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करके आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।

Related posts

बड़ा भंगाल में पुल निर्माण के बाद पहुंचा राशन, लोगों को मिली राहत

Admin

Himachali Talent in Uk : विदेश में बजा हिमाचल का डंका, ब्रिटेन की संसद में नाटी किंग कुलदीप शर्मा सम्मानित

Admin

तिब्बती गुरू दलाई लामा ने खमगर द्रुक धर्मकार कॉलेज का किया शुभारंभमुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल बतौर विशिष्ट अतिथि रहे उपस्थित

Admin

Leave a Comment