27.1 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

मणिपुर की घटना पर द्रंग महिला कांग्रेस भड़की, मणिपुर व केंद्र सरकार को देना चाहिए जवाब : रेशमा ठाकुर

पधर

द्रंग महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व मेहणी पंचायत की प्रधान रेशमा ठाकुर ने मणिपुर में चल रही हिंसा और इसके साथ ही महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को निंदनीय बताया है । रेशमा ठाकुर ने कहा कि मणिपुर व केंद्र सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ मणिपुर जल रहा है और दूसरी और प्रधानमंत्री व गृहमंत्री रैलियां कर भाषण दे रहे है। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ बेटियों पर इस तरह के अत्याचार हो रहे हैं । लेकिन सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार के संरक्षण में मणिपुर के अंदर बेटियों के साथ अत्याचार की पराकाष्ठा को पार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा मामले में केंद्र सरकार को जनता के सामने अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि करीब 80 दिनों से मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और मणिपुर की सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए था, फिर केंद्र सरकार किसी बात का इंतजार कर रही है ।

Related posts

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा जी का दौरा रहा पूरी तरह फ्लॉप : सुरेश कटारिया।

Admin

मां हिमरी गंगा टैक्सी ऑपरेटरों की पधर में 1 दिसम्बर को होगी बैठक : विकास कटोच यरफ मोंटू

Admin

नेरी स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

Admin

Leave a Comment