September 16, 2026
Mandi

मोहिंद्र पाल शर्मा को आईएमसी चेयरमेन की कमान


30दिसंबर
पधर(मंडी)।
प्रदेश सरकार ने आइटीआइ पधर की इंस्टिट्यूट मैनेजमेंट कमेटी (आईएमसी) का पुनर्गठन किया है। आईएमसी चेयरमैन की कमान गवाली के उद्यमी एवं शिक्षा जगत से जुड़े मोहिंद्र पाल शर्मा को सौंपी गई है।
जबकि आइटीआइ के प्रधानाचार्य सहित चार अन्य को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिनमें कृष्ण भोज, भूप सिंह धरवाल, अमित कुमार और लाभु राम को समिति सदस्य शामिल किया गया है।
राज्य सरकार की ओर से सदस्य के तौर पर उपमंडलीय रोजगार अधिकारी, राज्य निदेशालय के प्रतिनिधि के तौर पर संबंधित अधिकारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के प्रधानाचार्य, ग्रुप इंस्ट्रक्टर आइटीआइ पधर व एक छात्र प्रतिनिधि आइटीआइ को मनोनीत किया गया है।
विशेष सचिव व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा संदीप कुमार और सचिव तकनीकी शिक्षा प्रियतु मंडल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई।
आइटीआइ में आईएमसी के चेयरमेन पद पर नियुक्ति को लेकर मोहिंद्र पाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद रानी प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।नवनियुक्त चेयरमैन मोहिंद्र पाल शर्मा ने कहा कि आइटीआइ पधर को और ज्यादा सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने जो विश्वास मुझ पर जताया है। उस पर हरसंभव खरा उतरने का प्रयास करुंगा।
फोटो: मोहिंद्र पाल शर्मा

Related posts

सनसोई स्कूल में सरदार वलभ भाई पटेल की 149 वीं जयंती मनाई

Admin

Mandi: मंडी में चिट्टे के 3 मुख्य सरगना गिरफ्तार, आरोपियों से 22.3 ग्राम चिट्टा भी बरामद

Admin

बह पंचायत में एक रसोई घर को लगी आग, रसोई सहित अंदर रखा सामान राख

Admin

Leave a Comment