September 16, 2026
Baijnath

विद्युत मंडल बैजनाथ के प्रांगण में आज सेवानिवृत्त पेंशनरों और नियमित कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया

आज HPSEB एम्प्लाइज यूनियन की राज्यकारिणी के आवाहन पर स्थानीय यूनिट बैजनाथ और HPSEB पेंशनर फोरम बैजनाथ के कर्मचारियों व पेंशनरों ने संयुक्त रूप से आज दोपहर भोजनावकाश में 1 बजे से 2 बजे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जिसका मूल उद्देश्य प्रदेश बिजली बोर्ड के तमाम कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को मिलने वाली सैलरी को आज 3 तारीख बीत जाने पर भी सैलरी का ना मिलना रहा , इसके अतिरिक्त बिजली बोर्ड में तमाम विभागों की तर्ज पर OPS को अभी तक लागू ना करने के विरोध में भी ये धरना प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त बोर्ड में स्थायी MD की नियुक्ति का भी सभी प्रदर्शकारियों ने समर्थन किया। स्थानीय यूनिट के पदाधिकारियों ने आज बताया कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ये पहला मौका है जब बिजली बोर्ड के कर्मचारियों व पेंशनरों को पहली तारीख को वेतन व पेंशन की अदायगी नहीं हुई,और आज 3 तारीख बीत जाने तक समस्त कर्मचारी व पेंशनर बिना वेतन व पेंशन के हैं। अंत में इस धरना प्रदर्शन में ये बात जोर शोर कही गयी कि अगर उपर्युक्त मांगों को जल्द नहीं माना गया तो समस्त हिमाचल बिजली बोर्ड का कर्मचारी व पेंशनर अपने परिवार सहित एक बहुत बड़े मानव सैलाब रुपी महा धरना प्रदर्शन को करने वाला है जिसके लिये बोर्ड प्रबंधन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर स्थानीय यूनिट के प्रधान श्री अमित चौहान , सचिव श्री जगदीश चंद , पेंशनर फोरम के प्रधान श्री KC कटोच , सचिव श्री B.S. राणा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जगत सिंह , Er. DS वर्मा , Er.मोहित ठाकुर ,Er. रवि धिमान , श्री संसार चंद ,श्री विनोद, श्री संदीप कुमार , श्री सुरेंद्र , श्री योगराज , श्री सुरेश कुमार , श्री लेख राज ,श्री अमित कुमार ,श्री दीक्षित , श्री कमल ,श्री रणजीत सिंह ,श्री विजय , श्री संजय कुमार , श्री रोशन लाल ,श्री प्यार चंद , Er. भुवनेश्वर ,Er रजत राणा ,Er रजत कटोच , Er अरुण , Er नेहा , Er कमलेश ,Er अंकुश गुलेरिया, श्रीमती प्रवीण लता , श्रीमती भारती थापा ,श्रीमती निशा , श्रीमती उषा देवी , श्री दिनेश ,श्री पराक्रमी श्री रणजीत , श्री संजय दत्त आदि मौजूद रहे।

Related posts

इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा राज्य स्तरीय शिवरात्रि मेला : किशोरी लाल

Admin

Shivratri Mahotsav Baijnath: विधायक ने शिवरात्रि महोत्सव के लिए लोगों से मांगे सुझावों

Admin

नेपाली मूल के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने राजकीय राजीव गांधी आयुर्वैदिक संस्थान में प्रवेश लिया।

Admin

Leave a Comment