November 2, 2026
Mandi

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सवारियों से बसूला जा रहा अलग अलग किराया

पधर

नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट सड़क मार्ग पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अलग अलग किराया लेने से मुसाफिरों को जहां परेशानीयों से दो चार होना पड़ रहा है वहीं कई बार निगम के कर्मचारियों से बहस भी हो रही है। डलाह पंचायत के वरिष्ठ नागरिक लेख राम ठाकुर ने बताया कि 24 सितंबर को वे अपनी पत्नी सहित पालमपुर डिपो की बस में मंडी से डलाह का टिकट लिया। जिस पर परिचालक ने उन्हें डलाह के स्थान पर अगले स्टेशन गवाली का 54 रु व पत्नी का 39रु का टिकट काट दिया। पूछने पर परिचालक ने जवाब दिया कि डलाह स्टेशन मशीन में एंटर नहीं है। जबकि बैजनाथ डिपो की बस में 51 और 37 रु का टिकट लेकर सफर किया। उन्होंने इस बारे में आर एम पालमपुर को भी सूचित किया है। उन्होंने कहा की एक समान दूरी का लोगों को अलग अलग किराया देना पड़ रहा है। जिस कारण गरीब आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जोकि समझ से परे है। उन्होंने परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों व प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी बसों में एक समान किराया वसूल किया जाए और सभी स्टेशन मशीन में दर्ज किए जाएं

इस बारे में आरएम पालमपुर ने बताया कि लांग रूट की बसों में अधिक स्टेशन होने की वजह से मशीन में स्टेशन फीड नहीं हो पाते जिस कारण समस्या हो रही है। इसके बावजूद भी छानबीन की जा रही है।

Related posts

हर्षोल्लास से संपन हुआ बरोट के ठंडी गोलाई का तीन दिवसीय मेला

Admin

पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार का जताया आभार

Admin

ऑस्ट्रेलिया में चुनाव लड़ेंगे मंडी जिले के अभिषेक अवस्थी, बनाएंगे ये रिकॉर्ड

Admin

Leave a Comment